
हारने जा रही थी पाकिस्तानी टीम... फिर एक ड्रॉप कैच ने बदल दी किस्मत, नीदरलैंड्स का टूट गया सपना
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. मुकाबला आखिरी ओवर में गया, जहां तीसरी गेंद पर पाकिस्तान ने विनिंग लाइन क्रॉस किया. पाकिस्तानी टीम की जीत में फहीम अशरफ की अहम भूमिका रही.
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-1 में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम्स आमने-सामने हुईं. 7 फरवरी (शनिवार) को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल की. पाकिस्तान को जीत के लिए 148 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर हासिल कर लिया.
मुकाबले में पाकिस्तानी टीम की हालत एक समय खस्ता नजर आ रही थी. आखिरी दो ओवरों में उसे जीत के लिए 29 रन बनाने थे और नीदरलैंड्स टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में ही उलटफेर करने की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन फिर सब कुछ बदल गया. पाकिस्तान की पारी का 19वां ओवर मैच का नक्शना पलटने वाला रहा. तेज गेंदबाज लोगान वैन बीक के उस ओवर में कुल 24 रन आए, जो फहीम अशरफ ने बनाए.
पहली गेंद पर फहीम अशरफ ने छक्का लगाया, लेकिन अगली बॉल पर मैक्स ओ'डॉड ने लॉन्ग-ऑन एरिया में उनका कैच छोड़ दिया. ओ'डॉड के पास एक तरह से मैच जिताने का मौका था. उन्होंने दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई और रिबाउंड पर भी वो उसे नहीं पकड़ सके.
गेंद पहले मैक्स ओ'डॉड के हाथों से टकराई, फिर हल्के से उनके सिर पर लगी और अंत में जमीन पर गिर गई. इस दौरान बल्लेबाज ने 2 रन पूरे कर लिए. उस जीवनदान के बाद फहीम अहम ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया. चौथी बॉल डॉट रही. फिर फहीम ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी बॉल पर चौका जड़कर पाकिस्तानी टीम की जीत को संभव बना दिया.
फहीम अशरफ ने तीन छक्के और दो चौके की मदद से 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए. टी20 वर्ल्ड कप में चेज के दौरान नंबर-8 या उससे निचले क्रम पर बैटिंग करते हुए ये तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. फहीम ने लोगान वैन बीक के ओवर में जो 24 रन बनाए, वो टी20 विश्व कप मैच में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज की ओर से एक ओवर में बनाए गए संयुक्त रूप से सबसे अधिक रन हैं. पाकिस्तान ने आखिरी दो ओवरों के दौरान 29 रन बनाए, जो टी20 इंटरनेशनल में सफल रनचेज के दौरान अंतिम दो ओवरों में पाकिस्तान की ओर से बनाए गए सर्वाधिक रन हैं.
T20 विश्व कप मैच के अंतिम 2 ओवरों में हासिल किए गए सर्वाधिक लक्ष्य: 34 रन ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, ग्रॉस आइलेट, 2010 31 रन वेस्टइंडीज vs ऑस्ट्रेलिया, मीरपुर, 2014 31 रन भारत vs पाकिस्तान, मेलबर्न, 2022 30 रन श्रीलंका v भारत, ग्रॉस आइलेट, 2010 29 रन पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स, कोलंबो एसएससी, 2026 27 रन वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड, कोलकाता, 2016

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







