
हवा में उड़ते हुए हार्दिक पंड्या ने एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, VIDEO
AajTak
अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में हार्दिक पंड्या ने हवा में उड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा. उन्होंने ये कैच एक हाथ से लपका.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जब मैदान में होते हैं तो उनका खेल देखने लायक होता है. वह अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिला चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिलने के कारण फैंस उनका खेल नहीं देख पा रहे हैं. इस स्टार खिलाड़ी को ज्यादा दिन चर्चा से दूर भी नहीं रखा जा सकता है. उन्होंने टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में ऐसा कैच पकड़ा जिसके बाद एक बार फिर उनकी चर्चा होने लगी है. उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. @hardikpandya7 #hardikpandya #INDvENG #TeamIndia #ViratKohli @BCCI #hardikpandya #fan Hardik pandya ♥👑 pic.twitter.com/AU8m6FEr3K अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में हार्दिक पंड्या ने हवा में उड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा है. उन्होंने ये कैच एक हाथ से लपका. बता दें कि हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं. हालांकि, टेस्ट सीरीज में उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है. हार्दिक ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










