
हर रोज Boyfriend को करती थी 100 बार फोन, वजह मालूम हुई तो पैरों तले खिसकी जमीन
AajTak
चीन के सिचुआन प्रांत की 18 साल की Xiaoyu अपने बॉयफ्रेंड को एक दिन में 100 से अधिक बार फोन करती थी. लड़की की दीवानगी इस कदर बढ़ी कि उसे डॉक्टर को दिखाना पड़ा और इसके बाद जो कुछ सामने आया वो हैरान करने वाला था.
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड कई बार एक दूसरे को फोन करके दिन भर का अपडेट लेते हैं. लेकिन कई बार दो में से एक पार्टनर इतना पजेसिव हो जाता है या यूं कहें कि उसे बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से बात करने की इतनी आदत होती है कि वह दिन भर फोन करते हैं. हाल में चीन की एक लड़की से जुड़ा ऐसा ही मामला सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है.
दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत की 18 साल की Xiaoyu अपने बॉयफ्रेंड को एक दिन में 100 से अधिक बार फोन करती थी. यूएनियू न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वो इतनी अजीब हो गई थी कि उसकी इस आदत ने उसके मानसिक स्वास्थ्य और उसके बॉयफ्रेंड की जिंदगी को बर्बाद कर रखा था.
चेंग्दू के द फोर्थ पीपुल्स हॉस्पिटल के एक डॉक्टर डू ना ने बताया कि ज़ियाओयू का चिंताजनक व्यवहार उसके कॉलेज में शुरू हुआ. ज़ियाओयू और उसके बॉयफ्रेंड के बीच अफेयर शुरू होने के बाद जल्द ही वह रिश्ते में असहज और दबा हुआ महसूस करने लगा क्योंकि ज़ियाओयू हर चीज के लिए उस पर बहुत अधिक डिपेंड हो गई थी. उसे हर समय उसकी ज़रूरत होती थी. वह हमेशा उसकी लोकेशन जानना चाहती थी और हर मैसेज पर उसे तुरंत रिप्लाई चाहिए होता था.
एक वायरल वीडियो क्लिप में, ज़ियाओयू अपने बॉयफ्रेंड को बार-बार अपना वीचैट कैमरा ऑन करने के लिए मैसेज भेज रही है. वह जवाब नहीं देता लेकिन फिर भी वह उसे वीडियो कॉल करती है, जिसे वह इग्नोर कर देता है.
एक दिन उसने उसे 100 से ज्यादा बार फोन किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया. इससे वह इतनी भड़क गई कि उसने घर के सामान को फेंकना और तोड़ना शुरू कर दिया. जब उसने फोन पर बालकनी से कूदने की धमकी दी तो उसके बॉयफ्रेंड ने पुलिस को खबर की. पुलिस मौके पर पहुंची और उसे शियाओयू अस्पताल गई. यहां उसे बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर का पता चला, जिसे आम बोलचाल की भाषा में 'लव ब्रेन' कहा जाता है.
डू ने कहा कि यह कंडीशन एंजाइटी, बाई पोलर डिसऑर्डर और डिप्रेशन जैसी अन्य मानसिक बीमारियों के साथ भी मौजूद हो सकती है. डू ने ज़ियाओयू की बीमारी के कारण का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि यह अक्सर उन लोगों में होता है जिनके बचपन के दौरान अपने माता-पिता के साथ स्वस्थ संबंध नहीं रहे हों.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










