
हरियाणा-राजस्थान में एक्टिव गोरक्षकों को सरकार क्या रिकॉगनाइज करती है? जानिए बड़े विवाद
AajTak
हरियाणा में गोतस्करी के शक में एक स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना से लोगों में नाराजगी है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि वो लोग (आरोपी) सड़क के किनारे खड़े थे. उन्हें शक हुआ कि कार से कोई अपराधी जा रहे हैं. इस पर उन्होंने पीछा किया और गोली चला दी.
हरियाणा के फरीदाबाद में गो-तस्करी के शक में 12वीं कक्षा के छात्र आर्यन मिश्रा (19 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हमलावर ने खुद स्वीकार किया है कि उसने गोतस्कर समझकर गोली चलाई है. घटना को लेकर पुलिस से लेकर प्रशासन तक पर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच, आर्यन के पिता सियानंद मिश्रा ने सवाल पूछा, गोतस्करी के शक में किसी को गोली मारने का अधिकार किसने दिया है? अगर मोदी सरकार ने ऐसा अधिकार दिया है तो क्यों? हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर आरोपियों को गोरक्षक नहीं बताया है. सवाल उठ रहा है कि क्या सरकारें एक्टिव गोरक्षकों को रिकॉगनाइज करती हैं? जानिए हरियाणा-राजस्थान में गौतस्करी से जुड़े बड़े विवाद...
राजस्थान और हरियाणा में गोरक्षा को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, जिसमें गोहत्या और गोतस्करी के खिलाफ कठोर दंड का प्रावधान है. इन कानूनों का हवाला देकर अक्सर गोरक्षक समूह अपनी गतिविधियों को सही ठहराते हैं. हालांकि, विवाद सामने आने पर इन समूहों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है.
केस नंबर-1. छात्र को गौतस्कर समझकर गोली मार दी
पहले जानिए हरियाणा के पलवल में क्या हुआ है? मामला 23-24 अगस्त की दरमियानी रात का है. आर्यन मिश्रा 12वीं का छात्र था और फरीदाबाद का रहने वाला था. आर्यन समेत पांच लोग कार में सवार थे और कहीं जा रहे थे. आरोप है कि रात दो बजे कथित गो-रक्षकों ने कार को जाते देखा तो पीछा किया और गो-तस्करी के शक में आर्यन की मारकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने सभी 5 आरोपियों सौरभ, अनिल कौशिक, वरुण, कृष्ण और आदेश को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 23 अगस्त की रात उन्हें सूचना मिली थी कि दो एसयूवी सवार कुछ संदिग्ध मवेशी तस्कर शहर में रेकी कर रहे हैं. उन्होंने आर्यन मिश्रा और उसके दोस्तों शैंकी और हर्षित को मवेशी तस्कर समझा और दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़पुरी टोल के पास करीब 30 किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया. जब उन्होंने कार रोकने को कहा तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी, जिसके बाद उन्होंने गोलियां चला दीं और आर्यन की पलवल में गढ़पुरी टोल के पास मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल अवैध हथियार और कार बरामद कर ली है. पुलिस इस मामले में आरोपियों को गो-रक्षक मानने से इनकार कर रही है. पुलिस ने आरोपियों और आर्यन के बीच आपसी रंजिश से भी इनकार किया है.
आर्यन मिश्रा के पिता सियानंद मिश्रा ने आजतक से कहा, आरोपी अनिल कौशिक को पुलिस ने पकड़ा है. जब अनिल से हमने बात की तो उसका कहना था कि उसने मुसलमान समझ कर गोली मारी है. उससे गलती से गोली चल गई है. वो गोतस्कर समझकर गोली चला रहा था. पिता का कहना था कि जब मैंने उससे पूछा कि उसने पास जाकर दूसरी गोली क्यों मारी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. अनिल से यह भी पूछा कि सिर्फ आर्यन को ही गोली क्यों लगी? जबकि कार में कहीं गोली लगने का निशान नहीं है? जब एक गोली आर्यन को लग गई तो दूसरी गोली पास में जाकर क्यों मारी गई?
वहीं, पुलिस का कहना है कि वो लोग (आरोपी) सड़क के किनारे खड़े थे. उन्हें शक हुआ कि कार से कोई अपराधी जा रहे हैं. इस पर उन्होंने पीछा किया और गोली चला दी. पिता का कहना था कि 31 डी इलाके से करीब 30 किमी दूर पलवल तक लगातार गोली चलाई गई. मेरे बेटे को सिर और कंधे पर गोली लगी. मुझे इस सवाल का जवाब चाहिए कि दूसरी गोली करीब जाकर क्यों मारी गई है? हर्षित गुलाटी समेत अन्य लोगों (ये सभी आर्यन के साथ कार में सवार थे) ने पुलिस को गुमराह किया और बताया कि एक नंबर मैन मार्केट में रहने वाले लोगों ने गोली मारी है. उस रात करीब एक बजे हर्षित की मां का कॉल आया और बेटे से बात हुई. बेटा घर से चला गया. रात तीन बजे मुझे फोन आया कि तुम्हारे बेटे को गोली मार दी गई. घटना के बाद जब मैं अस्पताल पहुंचा तो वहां पर सभी लोग मिले. सुझाता के शरीर पर खून लगा हुआ था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







