
'हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे', महाराष्ट्र में बोले PM मोदी, कांग्रेस पर साधा निशाना
AajTak
पीएम ने कहा कि कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी है. चाहे कोई भी दौर हो, कोई भी राज्य हो, कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता. आप पिछले एक हफ्ते का हाल देख लीजिए. कांग्रेस के एक CM का जमीन घोटाले में नाम आया है, उनके एक मंत्री महिलाओं को गालियां दे रहे हैं, उनको अपमानित कर रहे हैं, हरियाणा में कांग्रेस का एक नेता ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है.
महाराष्ट्र चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर हैं. शनिवार को उन्होंने 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी. जनसभा में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं महाराष्ट्र में एक बहुत बड़ी खबर लेकर आया हूं. केंद्र सरकार ने मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है. आज हर नागरिक का एक ही लक्ष्य है- विकसित भारत. इसलिए हमारी सरकार का हर निर्णय, हर संकल्प और हर सपना विकसित भारत को समर्पित है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मुंबई और ठाणे जैसे शहरों को भविष्य के लिए तैयार करना होगा. लेकिन, इसके लिए हमें दोहरी मेहनत करनी होगी - 'क्योंकि हमें विकास भी करना है और कांग्रेस सरकार के गद्दों को भी भरना है.'"
पीएम ने कहा कि कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी है. चाहे कोई भी दौर हो, कोई भी राज्य हो, कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता. आप पिछले एक हफ्ते का हाल देख लीजिए. कांग्रेस के एक CM का जमीन घोटाले में नाम आया है, उनके एक मंत्री महिलाओं को गालियां दे रहे हैं, उनको अपमानित कर रहे हैं, हरियाणा में कांग्रेस का एक नेता ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है. कांग्रेस चुनाव में बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सरकार बनने पर जनता के शोषण का नया नया तरीका खोजती है. आए दिन नए-नए टैक्स लगाकर अपने घोटालों के लिए पैसा जुटाना ही इनका एजेंडा है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे. आसानी से टुकड़े हो जाएंगे. इसलिए कांग्रेस और उसके साथियों का एक ही मिशन है- समाज को बांटों, लोगों को बांटों और सत्ता पर कब्जा करो. इसलिए हमें अतीत से सबक लेना है. हमें एकता को ही देश की ढाल बनाना है और हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे. हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है. आज कांग्रेस का असली रंग खुल कर सामने आ गया है. कांग्रेस को अब अर्बन नक्सल का गैंग चला रहा है. पूरी दुनिया में जो लोग भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं, कांग्रेस अब खुलकर उनके साथ खड़ी है. इसलिए अपनी घोर असफलता के बावजूद कांग्रेस, सरकार बनाने का सपना देख रही है.
वाशिम में जगदंबा माता मंदिर में की पूजा
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में स्थित जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की. यह मंदिर पोहरादेवी में स्थित है और यह धार्मिक महत्व का स्थान माना जाता है. शनिवार को पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा की और देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और मंदिर की महत्ता के बारे में भी चर्चा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










