'हमें तो आदत है...', भारत से हारकर पाकिस्तान के LIVE टीवी शो में क्यों बजी तालियां, VIDEO
AajTak
भारत को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कोलंबो में खेले गए मुकाबले में हार मिली. इस हार के बाद पड़ोसी मुल्क में मातम पसरा हुआ है. हालांकि एक टीवी शो में वहां मौजूद दर्शकों ने पाकिस्तान की हार पर तालियां बजाई.
भारत ने रविवार (15 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हराया. ईशान किशन की 40 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी से भारत ने 175/7 बनाए. जवाब में पाकिस्तान 114 रन पर सिमट गया. बुमराह, अक्षर और वरुण की सटीक गेंदबाजी ने मैच एकतरफा कर दिया और भारत का ICC दबदबा फिर साबित हुआ
वहीं इस हार के बाद पड़ोसी मुल्क में मातम पसर गया है, क्योंकि अब भारतीय टीम का टी0 वर्ल्ड कप में जीत हार का आंकड़ा 8-1 हो गया है. वहीं इस हार के बाद पाकिस्तानी टीवी चैनल के लाइव शो का वीडियो वायरल हो रहा है. टीवी शो में पाकिस्तान की हार के बाद तालियां बजीं. पूरा माजरा क्या है तो वो समझ लीजिए...
यह वीडियो जियो न्यूज उर्दू द्वारा शेयर किया गया है. जहां पाकिस्तानी एंकर ताबिश हाशमी बाबर, शादाब और शाहीन को रोस्ट कर रहे हैं. ताबिश हाशमी कह रहे हैं- खबर वो होती है, जो अनहोनी होती है, जो चीज हर बार हो वो खबर नहीं होती है. आज (15 फरवरी) एक ऐसा ही दिन था, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रााशिद, अहमद शहजाद भी कह रहे थे.
एक ओर अमेरिका ने नामीबिया को हराया, दूसरी ओर इंडिया और पाकिस्तान का मैच था, जहां इंडिया ने पाकिस्मान को शिकस्त दी. यह कहते ही एंकर ताबिश ने कहा- चलो इसी बात पर तालियां बजाओ. इस पर स्टूडियो में मौजूद दर्शक तालियां बजाने लगते हैं.
इस पर ताबिश ने तालियों का शोर कम होते ही कहा- देखो तालियां बजाकर हम बताना चाहते हैं कि आपको लगता होगा कि हमें गम है, लेकिन हमें आदत है. यह बात सुनते ही स्टूडियो में मौजूद मोहम्मद आमिर हंसने लगे.
Tabish Hashmi roasting Babar, Shadab and Shaheen. The tide is finally turning in Pakistan. Now people can see how useless this trio is. pic.twitter.com/q5mSW04N1O

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











