
हमास-इजरायल में जारी जंग के बीच इस देश ने फिलिस्तीन को दी अलग देश की मान्यता
AajTak
इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच कैरेबियन देश जमैका ने फिलिस्तीन को एक अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है. जमैका सरकार की ओर से कहा गया है कि इजरायल द्वारा फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा में लगातार हमले से गहराते मानवीय संकट को देखते हुए हमने फिलिस्तीन को मान्यता देने का निर्णय लिया है.
इजरायल और हमास के बीच पिछले छह महीने से जंग जारी है. इजरायल की ओर से गाजा में जारी जवाबी कार्रवाई में अब तक 33 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है. इसी बीच कैरेबियन देश जमैका ने फिलिस्तीन को एक अलग देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा की है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमैका की विदेश मंत्री कामिनी जॉनसन स्मिथ ने कहा है कि जमैका सैन्य कार्रवाई के बजाय राजनयिक बातचीत के माध्यम से इजरायल-फिलिस्तीन में जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है.
विदेश मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया है कि फिलिस्तीन को मान्यता देने का निर्णय संयुक्त राष्ट्र के उन चार्टर सिद्धांतों के अनुरूप है जो देशों के बीच आपसी सम्मान और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों के स्वतंत्र अधिकार को मान्यता देता है.
7 अक्टूबर के बाद से ही इजरायल हमास के आतंकियों को गाजा के साथ-साथ लेबनान और सीरिया में भी अपने दुश्मनों को निशाना बना रहा है.
हमास के चंगुल से छुड़ाने के लिए इजरायली वॉर कैबिनेट की बैठक
इजरायली वॉर कैबिनेट ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के प्रयासों को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. वॉर कैबिनेट ने इसको लेकर रविवार देर रात एक बैठक बुलाई थी. इस वॉर कैबिनेट में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, रक्षा मंत्री योव गैलेंट, नेशनल यूनिटी पार्टी के अध्यक्ष बेनी गैंट्ज शामिल थे.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








