
'हमारे बच्चे क्या सीखेंगे', बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द
AajTak
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार और उससे जुड़े राजनीतिक विवादों से टीम खुद को दूर रखेगी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बाकी ग्रुप मैच जीतने पर ध्यान देगी. भारत के खिलाफ मैच न खेलने के कारण पाकिस्तान को 2 अंक नहीं मिलेंगे.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर चल रहे बाहर के शोर-शराबे से खुद को दूर रखेगी और टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने के लिए अपने बाकी ग्रुप मैच जीतने पर पूरा ध्यान लगाएगी.
बता दें कि पाकिस्तान ने 2009 में पहली और आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस सीजन पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की बात कही है. हालांकि, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के बाकी सारे मैच खेलेगा.
कप्तान सलमान आगा ने क्या कहा
कप्तान सलमान ने बायकॉट विवाद के बीच टूर्नामेंट खेलने पर कहा, 'इसे नजरअंदाज करके हम आगे बढ़ रहे हैं. हम एक टीम के तौर पर इन बातों पर चर्चा नहीं करते और न ही इस पर ध्यान देते हैं कि बाहर क्या चल रहा है. मेरा मानना है कि यही सबसे अच्छा तरीका है. हमें इन सब चीजों से बचना चाहिए और सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना चाहिए.'
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान की फंडिंग रोको, कुछ साल तक क्रिकेट से करो बैन', अनुराग ठाकुर की ICC से मांग
पिछले साल सितंबर से भारतीय क्रिकेट टीमों ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैचों में हाथ न मिलाने की नीति अपनाई है, जो पहलगाम हमले के पीड़ितों के समर्थन में लिया गया फैसला है. इस पर सलमान ने कहा, हमें इससे कोई ठेस नहीं पहुंची है. लेकिन खेल के लिए यह अच्छा नहीं है. ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा, जब मैं बच्चा था, तब मैंने हमेशा देखा कि खिलाड़ी खेल को बेहतर बनाने के लिए जरूरी चीजें करते थे. हम किसी हद तक रोल मॉडल होते हैं. अगर हम ऐसा व्यवहार करेंगे, तो बच्चे भी वही सीखेंगे और आगे चलकर वही करेंगे. इसलिए मेरा मानना है कि ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







