
'हमारा पैसा दो, वर्ना सत्ता छोड़ दो', जानें मोदी सरकार पर क्यों भड़कीं सीएम ममता बनर्जी
AajTak
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सीएम ममता बनर्जी ने बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की तरफ से राज्य सरकार को फंड नहीं दिया जा रहा.
पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने आज बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर उनकी एक प्रतिमा का अनावरण किया. बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सीएम ममता ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना भी साधा. ममता ने यह तक कह दिया कि क्या विकास फंड लेने के लिए उन्हें पीएम मोदी के पैरों में गिरकर इसकी भीख मांगनी होगी?
ममता बनर्जी यहां MGNREGA फंड नहीं जारी होने का आरोप लगा रही थीं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार या तो उनका पैसा दे, वर्ना सरकार छोड़ दे.
सीएम ममता ने बंगाल के झाड़ग्राम जिले में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया था. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित किया. यहां ममता बनर्जी पारंपरिक ढोल भी बजाती देखी गईं.
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee tries her hand on drums and joins artists performing traditional dance in Jhargram pic.twitter.com/j8MeN5X8zq
केंद्र सरकार पर ममता बनर्जी का निशाना
कार्यक्रम में सीएम ममता ने कहा कि हमने कहा था कि आदिवासियों की जमीन कोई नहीं छीन सकता. हमने ऐसा होने भी नहीं दिया. ममता ने आगे कहा कि कुछ लोग दिल्ली (केंद्र सरकार) को लिखते हैं बंगाल सरकार को विकास के लिए फंड ना दिया जाए. अगर ऐसा ही रहा तो मैं आप लोगों को कहूंगी कि ड्रम, तीर और कमान से केंद्र सरकार के अत्याचार का विरोध कीजिए.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










