
"हमारा जनादेश नकली है", चुनावों में धांधली के आरोपों के बीच लीक हुआ पाक गवर्नर का ऑडियो क्लीप
AajTak
लीक हुए एक ऑडियो को कथित तौर पर सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी का बताया जा रहा है. ऑडियो में सिंध के गवर्नर को "हमारा जनादेश 100 प्रतिशत नकली है" कहते हुए सुना जा सकता है. एक अन्य लीक ऑडियो क्लिप एमक्यूएम-पी के वरिष्ठ नेता मुस्तफा कमाल का है. उन्होंने इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि भी की है.
पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये ऑडियो क्लिप इमरान खान और उनकी पार्टी PTI के उन दावों को बल देता जिनमें उन्होंने पाक आम चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था. दरअसल मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P) के मुख्य नेताओं के दो ऑडियो क्लिप आज वायरल हुए. इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए चुनावों के नतीजों पर सवाल उठाने वाले पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की पार्टी के उन आरोपों को बल मिला है जिसमें 'चुनाव में धांधली' और 'जनादेश के चोरी' होने की बात कही गई थी.
लीक ऑडियो में क्या है?
लीक हुए एक ऑडियो को कथित तौर पर सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी का बताया जा रहा है. लीक हुए एक ऑडियो में सिंध के गवर्नर को "हमारा जनादेश 100 प्रतिशत नकली है" कहते हुए सुना जा सकता है. ऑडियो क्लिप में टेसोरी को किसी से बात करते हु्ए सुना जा सकता है. वह कह रहे हैं कि जब वो गवर्नर बने, तो MQM-P और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का गठबंधन था. लेकिन जब पाकिस्तान डेमोक्रेटिक अलायंस ने सरकार बनाई, तो MQM ने अप्रैल 2022 में अपना पाला बदल लिया, जो उनके मतदाताओं को पसंद नहीं आया. राज्यपाल ने को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि 8 फरवरी को हुए मतदान उनकी पार्टी को वोट नहीं मिला.
ऑडियो लीक में गवर्नर को यह भी कहते सुना जा सकता है कि वे (पाक सेना और पीएमएल-एन की ओर इशारा करते हुए) एमक्यूएम को केंद्र में एक मंत्रालय और सिंध में गवर्नर का पोस्ट दे रहे हैं. टेसोरी को ऑडियो में यह भी कहा है कि अगर एमक्यूएम-पी शहबाज शरीफ के सरकार में शामिल होती है, तो यह पार्टी के लिए खराब फैसला होगा.
दूसरे ऑडियो में भी नकली जनादेश की बात
एक अन्य ऑडियो जो लीक के बाद सामने आया है, उसमें एमक्यूएम-पी के वरिष्ठ नेता मुस्तफा कमाल को यह कहते हुए सुना गया कि जब वो पीएमएल-एन प्रतिनिधिमंडल से मिले तो उन्हें दो बातें बताईं गईं. एक कि पीपीपी कह रही है कि एमक्यूएम-पी का जनादेश 100 प्रतिशत नकली है. दूसरा कि पीएमएल-एन और पीपीपी के पास सरकार बनाने के लिए जरुरी संख्या बल है, ऐसे में एमक्यूएम-पी को साइडलाइन कर दिया जाना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











