
हनीट्रैप, आपत्तिजनक तस्वीरें और ब्लैकमेलिंग... आरोपों में घिरीं नामरा क़ादिर ने बताया अपना सच
AajTak
नामरा कादिर के यूट्यूब पर 6 लाख से ज़्यादा सबस्काइबर हैं. इंस्टागाम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं. वो लाखों नौजवान दिलों की धड़कन है. सोशल मीडिया की 'सुपर स्टार' है लेकिन उसका मौजूदा पता गुरुग्राम पुलिस की हवालात है.
सोशल मीडिया से वास्ता रखने वाले नए दौर के नेटिजंस के लिए नामरा क़ादिर एक चर्चित चेहरा है. नामरा दिल्ली की वो यू-टयूबर है, जिसकी सोशल मीडिया पर तूती बोलती है. जिसकी एक-एक अदा पर लाइक्स और कमेंट की बारिश होने लगती है. लेकिन अब यही नामरा अपने ही बुने जाल में बुरी तरह फंस चुकी हैं. ये जाल है हनीटैप का. गुरुग्राम में नामरा और उसके पति के खिलाफ एक कारोबारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. जिसमें कहा गया है कि दोनों ने उसे हनीटैप में फंसाया, उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उतारी, वीडियोज बनाए और ब्लैकमेल कर 80 लाख रुपये की वसूली कर ली. जबकि नामरा ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई पेश की है.
यू-ट्यूबर पर हनीट्रैप का इल्जाम नामरा कादिर के यूट्यूब पर 6 लाख से ज़्यादा सबस्काइबर हैं. इंस्टागाम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं. वो लाखों नौजवान दिलों की धड़कन है. सोशल मीडिया की 'सुपर स्टार' है लेकिन उसका मौजूदा पता गुरुग्राम पुलिस की हवालात है. यू-ट्यूबर नामरा कादिर की जिंदगी का सबसे बड़ा 'यू टर्न' आ गया है. उसे एक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाने के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर है यू-ट्यूबर सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में अब तक नामरा कादिर का जलवा जितना बड़ा था, इस वाकये से उसके किरदार को झटका भी उतना ही बड़ा लगा है. नामरा कादिर पर एक अमीर कारोबारी को हनीटैप में फंसा कर उससे 80 लाख रुपये ऐंठने का इल्जाम है और इस इल्जाम ने ना सिर्फ नामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है, बल्कि गुरुग्राम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर फिलहाल चार दिनों के रिमांड पर ले रखा है. ये और बात है कि खुद नामरा ने अब इस एपिसोड पर सोशल मीडिया में खुद को पाक-साफ बताने की कोशिश की है. लेकिन फिलहाल तो हनीटैप और वसूली का भूत उसका पीछा छोड़ता दिखाई नहीं दे रहा.
होटल में हुई थी पहली मुलाकात गुरुग्राम के बादशाहपुर के रहनेवाले एक कारोबारी ने इस सिलसिले में पुलिस से एक शिकायत की थी. उसने बताया था कि नामरा कादिर और उसका पति उसे हनीटैप में फंसा चुके हैं और उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सार्वजनिक कर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं. शिकायत में कारोबारी ने बताया था कि वो गुरुग्राम में ही एक इनफ्लूएंसर मीडिया फर्म चलता है. जिसके सिलसिले में उसकी कुछ महीने पहले नामरा कादिर से मुलाकात हुई थी. उसकी नामरा से पहली मुलाकात गुरुग्राम के ही सोहना रोड पर मौजूद एक होटल में हुई.
कारोबारी ने दिया था साथ काम करने का ऑफर कारोबारी ने सोशल मीडिया पर ही नामरा के वीडियोज और रील्स देख रखे थे. और उसके साथ काम करने के इरादे से उससे संपर्क साधा था. जिसके बाद नामरा अपने पति के साथ आकर उससे मिली. उसने नामरा और उसके पति को अपने साथ काम करने का न्यौता दिया, जिसे दोनों ने कबूल कर लिया और इसके बाद एडवांस के तौर पर उसने दोनों को 2 लाख रुपये भी दिए. बाद में एक एडवरटाइजमेंट से जुड़े काम के सिलसिले में दोनों ने उससे 50 लाख रुपये एडवांस के तौर पर और ले लिए लेकिन इसके बाद काम तो दूर, दोनों उसे हनीटैप में फंसाने की साजिश रचने लगे.
बहन की शादी के नाम पर लिया था उधार कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि नामरा ने उसे शादी का ऑफर दिया था. चूंकि वो खुद भी उसे पंसद करता था, इसलिए अब दोनों साथ-साथ रहने और वक्त गुजारने लगे. हालांकि वो दोनों साथ में जहां-जहां भी जाते, नामरा का पति भी उसके साथ-साथ जाता. इसके बाद एक रोज नामरा ने अपनी बहन की शादी के नाम पर उससे फिर एक भारी भरकम रकम उधार के तौर पर ली और वादा किया कि वो जल्द ही ये रुपये उसे वापस लौटा देगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



