
इंडिगो फ्लाइट रद्द, ट्रेन तैयार... 37 ट्रेनों में बढ़ाए गए 116 कोच, साबरमती से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने किया ऐलान
AajTak
इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने के बाद रेलवे ने कमान संभाल ली है और अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन सेवाओं का ऐलान किया है. रेलवे ने 37 ट्रेनों में कोच बढ़ा दिए हैं. जबकि कई नई स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं. अहमदाबाद-दिल्ली रूट पर भी यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं. पश्चिम रेलवे ने तत्काल प्रभाव से 'ट्रेन ऑन डिमांड' के तहत साबरमती से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. जबकि कई रूट्स पर ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाने का ऐलान किया है. पश्चिम रेलवे ने साबरमती और दिल्ली जंक्शन के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पश्चिम रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09497/09498 साबरमती-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल कुल चार फेरों के लिए चलाई जाएगी.
दरअसल, अहमदाबाद से दिल्ली के बीच बड़ी संख्या में यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा साधन नहीं मिल पा रहे थे. ऐसे में पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और मौजूदा मांग को देखते हुए ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) के तहत साबरमती-दिल्ली के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संचालन का फैसला किया है.
ट्रेन संख्या 09497 (साबरमती-दिल्ली स्पेशल)
यह ट्रेन 7 और 9 दिसंबर 2025 को साबरमती से रात 22.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.15 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 09498 (दिल्ली-साबरमती स्पेशल)
यह ट्रेन 8 और 10 दिसंबर 2025 को दिल्ली जंक्शन से रात 21.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12.20 बजे साबरमती पहुंचेगी.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








