
गुजरात: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर फेंका गया जूता, केजरीवाल ने BJP-कांग्रेस पर लगाया आरोप
AajTak
आम आदमी पार्टी की ओर से गुजरात जोड़ो अभियान के तहत बाइक रैली आयोजित की गई. रैली के बाद टाउन हॉल में गोपाल इटालिया जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान एक शख्स ने उन पर जूता फेंक दिया, जिससे सभा में हड़कंप मच गया.
गुजरात के जामनगर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की जनसभा और बाइक रैली के दौरान विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंकने का मामला सामने आया. जूता फेंकने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी.
दरअसल, आम आदमी पार्टी की ओर से गुजरात जोड़ो अभियान के तहत आयोजित बाइक रैली महाप्रभुजी की बैठक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों कालावड़ नाका, दरबारगढ़, चांदी बाजार, दीपक टॉकीज और बेडी गेट होते हुए टाउन हॉल तक पहुंची. रैली के बाद टाउन हॉल में गोपाल इटालिया जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान एक शख्स ने उन पर जूता फेंक दिया, जिससे सभा में हड़कंप मच गया.
गोपाल इटालिया ने बताया कि जब वे संबोधन दे रहे थे, तभी अचानक पुलिस मंच के पास पहुंची. कुछ ही मिनटों बाद एक व्यक्ति खड़ा हुआ और उनकी ओर जूता फेंका. इसके तुरंत बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को काबू में किया ताकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से टकराव न हो. उन्होंने कहा, “गुजरात में इतने सालों से भाजपा की सरकार है, जूता फेंकने से क्या होगा. मैं उस व्यक्ति के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवा रहा.”
घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला करवाने का आरोप लगाया. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता ने BJP और Congress दोनों को हिला दिया है. हम BJP की नाकामियों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन दर्द कांग्रेस को हो रहा है, क्यों? जामनगर में हमारे लोकप्रिय नेता और विधायक गोपाल इटालिया जी पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ने हमला कर दिया. ये हमला साफ बताता है कि गुजरात में BJP-Congress अब AAP के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही हैं."
AAP ने भाजपा-कांग्रेस पर आरोप लगाया
सूत्रों के अनुसार पकड़े गए शख्स ने बताया कि उसका नाम छत्रपाल सिंह जडेजा है. उसने दावा किया कि साल 2017 में तत्कालीन गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा के सामने गोपाल इटालिया ने जूता फेंककर भ्रष्टाचार हाय हाय, तानाशाह हाय हाय के नारे लगाए थे. उस घटना का आज बदला लेने के लिए उसने जामनगर में गोपाल इटालिया पर जूता फेंका.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








