
दुश्मनी, वहशीपन या कुछ और... चार सुंदर बच्चों का कत्ल करने वाली पूनम ने पूछताछ में क्या-क्या खुलासा किया
AajTak
हरियाणा की पूनम, देश की पहली ऐसी महिला सीरियल किलर है, जिसने सुंदर बच्चियों से नफ़रत के चलते चार मासूमों को पानी में डुबोकर मार डाला. उसका शिकार बननेवालों में उसका मासूम बेटा भी शामिल था. जानिए पूनम की पूरी खौफनाक कहानी.
Female Serial Killer Poonam Case: वो शायद देश की पहली ऐसी महिला सीरियल किलर होगी जो बच्चियों को सिर्फ इसलिए मार देती थी, क्योंकि उसे उनकी सुंदरता पसंद नहीं थी. क्योंकि इसे सुंदर बच्चियां अच्छी नहीं लगती थीं. वो शायद देश की पहली ऐसी सीरियल किलर है, जिसने सभी बच्चों को पानी में डुबो कर मारा. वो शायद इकलौती ऐसी मां है, जिसने अपने तीन साल के बेटे को सिर्फ इसलिए मार डाला ताकि उसके हाथों हुए या होने वाले कत्ल को लेकर उस पर कोई शक ना करे. यकीनन वो लेडी सीरियल किलर या साइको किलर है, जिसने सिर्फ अपने परिवार के ही बच्चों के क़त्ल किए. जिनमें उसका खुद का बेटा भी शामिल है. यानी तीन बच्चियों और एक बच्चे का क़त्ल यानी कुल चार कत्ल.
वो पुलिस कस्टडी में चुनरी से चेहरा छुपा रही थी. फिर बिना चुनरी उसका चेहरा दिखने लगा. उसने पॉलिटिकल साइंस में एमए और फिर बीएड़ की पढ़ाई की. यानी वो बेहद पढ़ी-लिखी है. नाम है पूनम. हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली पूनम की कहानी वहशीपन, दिमाग़ी फितूर या सनक की कहानी है. जिसका क्लाइमेक्स शुरू होता है, एक दिसंबर को. पूनम और उसका पूरा परिवार रिश्ते में मामा के घर शादी में आए हुए थे. एक दिसंबर की देपहर घर से बारात जा रही थी. घर की सभी महिलाएं खुशी-खुशी गीत गाते बाराती बन बारात में रवाना हो चुकी थीं. सिवाए पूनम के.
बच्ची के गायब हो जाने पर हंगामा क्योंकि मामा के घर आने के बाद अचानक पूनम की नजर छह साल की विधि पर पड़ी चुकी थीं. विधि की सुदंरता देखते ही उसके अंदर का हैवान जाग उठा. सुंदरता से नफ़रत जो थी पूनम को. बारात वाली विधि पर पूनम की नज़र पड़ते ही अब अचानक विधि गायब हो चुकी थी. छह साल की छोटी बच्ची थी लिहाज़ा थोड़ी ही देर में शोर मच गया कि विधि नहीं मिल रही है. अब घर के लोगों ने विधि को ढूंढना शुरू कर दिया. तभी कुछ लोग घर के एक कमरे में पहुंचे. कुंडी बाहर से लगी थी. अंदर गए तो देखा कि विधि पानी के एक टब में मुर्दा पड़ी है.
गीले पाए गए थे पूनम के कपड़े पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पानी का टब देख कर पहली नज़र में समझ आ गया था कि इतने छोटे से टब में छह साल की विधि खुद से डूब कर नहीं मर सकती. फिर जिस कमरे में टब था, उसका दरवाजा बाहर से बंद किया गया था. इन दो चीजों ने पुलिस को यकीन दिला दिया कि मामला हादसे का नहीं बल्कि कत्ल का है. अब पुलिस ने जब घर में मौजूद महिलाओं से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वारदात के वक्त पूनम के कपड़े गीले थे. घर की महिलाओं ने उससे पूछा भी था कि कपड़े गीले कैसे हैं?
ऐसे पकड़ी गई पूनम पुलिस तफ्तीश शुरू कर चुकी थी. फिर पूछताछ में ही पुलिस को पता चला कि उसने बारात में जाने से मना कर दिया था. सीसीटीव कैमरे में भी कई बार आते-जाते उसी जगह दिखई दे रही थी. ऊपर से कपड़े गीले होने की बात. अब पुलिस ने पूनम से पूछताछ करने का फैसला किया. अब पुलिस ने पूनम से पूछताछ शुरू की. पुलिस को भी लगा कि चलो विधि के कत्ल की गुत्थी इतनी जल्दी सुलझ गई. मगर जैसे ही विधि को पानी में डुबो कर मारने की बात परिवार वालों को पता चली अचनाक पिछले दो सालों में ठीक विधि की तरह पूनम के परिवार के अंदर तीन और बच्चों की हुई मौत सबी के दिमाग़ में घूम गई.
साइको सीरियल किलर निकली पूनम इस सवाल के साथ कि क्या उन बच्चों को भी पूनम ने ही मारा था. ये बात तब तक पुलिस के कानों में भी पहुंची. अब पुलिस ने पूनम से फिर से पूछताछ की. इसके बाद तो जो खुलासा हुआ उसे सुन कर खुद पुलिस को भी यकीन करना पडा कि पूनम कोई और नहीं एक साइको सीरियल किलर है. एक ऐसी सीरियल किलर जिसने अपने तीन साल के बेटे तक को नहीं बख्शा. जब पुलिस ने चार मासूम बच्चों के क़त्ल की वजह पूनम से पूछी तो उसने अपने चेहरे पर बिना कोई शिकन लाए सीधे कहा उसे सुंदर बच्चियों से नफ़रत है. बस इसीलिए वो उन्हें मार देती थी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






