
चार दिन से एयरपोर्ट्स पर हाहाकार, 20-20 घंटे तक इंतजार... समझें- इंडिगो वीकली रेस्ट नियमों को लागू क्यों नहीं कर पाया
AajTak
DGCA के नए नियमों की वजह से Indigo पिछले चार दिनों से क्रू मेंबर्स यानी पायलट, एयर हॉस्टेस और अन्य फ्लाइट स्टाफ की कमी से जूझ रहा है. हालात ये है कि कई एयरपोर्ट्स पर पिछले 4 दिनों में ही सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द की गई हैं.
पिछले 4 दिनों से Indigo Airline के हवाई यात्री बड़ी मुसीबत झेल रहे हैं. DGCA द्वारा बनाए गए नए नियमों को लागू करने में लापरवाही बरतने की वजह से Indigo का फ्लाइट शेड्यूल बिगड़ गया है. जिसका खामियाजा इंडिगो की सेवाएं लेने वाले हवाई यात्रियों को भुगतना पड़ा है. दरअसल, DGCA के नए नियमों की वजह से Indigo पिछले चार दिनों से क्रू मेंबर्स यानी पायलट, एयर हॉस्टेस और अन्य फ्लाइट स्टाफ की कमी से जूझ रहा है. उनके पास यात्रियों को ले जाने के लिए पायलट कम पड़ गए हैं.
हालात ये है कि दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद समेत कई एयरपोर्ट्स पर पिछले 4 दिनों में सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द की गई हैं और सैकड़ों फ्लाइट्स कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं. शुक्रवार को ही 1000 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हुईं. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार को जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले कुछ दिनों से विमानन कंपनी के कामकाज में दिक्कतें आ रही हैं. कंपनी का कामकाज पांच दिसंबर को सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. शुक्रवार को 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं.
हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट्स पर 20-20 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है. इन हवाई यात्रियों को इंडिगो की तरफ से ना कोई मदद मिला पाई है, ना ही उड़ान से संबंधित कोई सटीक जानकारी मिल पा रही है. कुछ एयरपोर्ट्स पर हालात ये हैं कि खाना, पानी और जरूरी सामानों के लिए यात्रियों और इंडिगो एयरलाइन के स्टाफ में झड़प भी हो गई.
हवाई यात्रियों को हो रही इस परेशानी की वजह DGCA द्वारा बनाए गए कुछ नए नियम हैं. Indigo ने इन नियमों को बिना किसी तैयारी और सही योजना बनाए लागू कर दिया, जिससे अव्यवस्था फैल गई.
DGCA के कौन से नियम लागू करने में हुई लापरवाही
DGCA के नए नियम ये थे कि 7 दिन लगातार काम करने के बाद फ्लाइट स्टाफ को 2 दिन की छुट्टी दी जाए. नाइट लैंडिंग की अधिकतम सीमा 6 से कम करके 2 कर दी गई. नाइट लैंडिंग से मतलब ये है कि रात की शिफ्ट में फ्लाइट स्टाफ को अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर कितनी बार लैंड करवाया गया. इसके अलावा फ्लाइट स्टाफ की नाइट शिफ्ट को लगातार 2 रातों से ज्यादा ना करने के लिए कहा गया. लंबी उड़ानों के बाद पायलट को कम से कम 24 घंटे का आराम अनिवार्य किया गया. नाइट शिफ्ट की टाइमिंग भी रात 12 से सुबह 6 बजे तक कर दी गई, पहले ये 5 बजे तक थी.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








