
बंगाल में बाबरी-स्टाइल मस्जिद की नींव रखने का कार्यक्रम आज... RAF-BSF तैनात, 3 लाख लोग जुटने का दावा
AajTak
टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि शनिवार को मोरादीघी के पास 25 बीघा क्षेत्र में करीब 3 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी. पुलिस, RAF और BSF की तैनाती के बीच प्रशासन ने इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित कर दिया है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा स्थित रेजीनगर इलाके में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर प्रस्तावित मस्जिद की नींव रखे जाने से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस, RAF और BSF की तैनाती के बीच प्रशासन ने इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित कर दिया है. कार्यक्रम शनिवार 6 दिसंबर को है, जो अयोध्या की बाबरी मस्जिद ध्वंस की वर्षगांठ का दिन भी है.
नींव रखने का प्रस्ताव निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने दिया है. शुक्रवार को RAF के जवान इलाके में पहुंचे और स्थानीय स्कूल में अस्थायी रूप से ठहराए गए. कृष्णानगर और बेहरामपुर से भी अतिरिक्त बल भेजे गए हैं. सुरक्षा बलों ने प्रस्तावित स्थल के आसपास फ्लैग मार्च और गश्त शुरू कर दी है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक बताते हुए कबीर ने दावा किया है कि शनिवार को मोरादीघी के पास 25 बीघा क्षेत्र में करीब 3 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के धार्मिक नेता शामिल होंगे। उनके अनुसार दो सऊदी काजी विशेष काफिले में सुबह कोलकाता एयरपोर्ट से पहुंचेंगे। सात कैटरिंग एजेंसियों को ‘शाही बिरयानी’ बनाने का जिम्मा दिया गया है।
प्रशासन ने फिलहाल नहीं मिली कार्यक्रम की अनुमति
उन्होंने दावा किया है कि करीब 40,000 पैकेट अतिथियों और 20,000 पैकेट स्थानीय लोगों के लिए तैयार किए जा रहे हैं, जिससे सिर्फ भोजन पर 30 लाख रुपये से अधिक का खर्च अनुमानित है और कुल बजट 60-70 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। कबीर ने प्रशासन को आश्वासन दिया है कि उनके स्वयंसेवक कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे और पूरा आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न होगा. हालांकि, प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए उनकी अनुमति याचिका पर अभी कोई निर्णय नहीं दिया है. अधिकारियों ने कहा कि संवेदनशील तारीख को देखते हुए सुरक्षा समीक्षा जारी है.
राज्यपाल ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








