
पुतिन के डिनर में शामिल हुए शशि थरूर, पवन खेड़ा बोले- हैरान हैं न्योता स्वीकार कर लिया
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन का आयोजन किया गया था. कांग्रेस सांसद को शशि थरूर को न्योता भेजा गया लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में आयोजित डिनर में आमंत्रित नहीं किया गया था.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शुक्रवार रात को राष्ट्रपति भवन में भव्य डिनर का आयोजन किया गया था. इस डिनर में शामिल होने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर को न्योता भेजा गया था. वह डिनर में शामिल भी हुए. लेकिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को कोई न्योता नहीं भेजा गया. कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है.
पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में दिए गए डिनर में कांग्रेस सांसद शामिल हुए थे. सोशल मीडिया पर थरूर का एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें उन्हें राष्ट्रपति भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है. दोनों बातें करते हुए मुस्कुरा भी रहे हैं.
लेकिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को डिनर के लिए न्योता नहीं भेजने पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने थरूर को पुतिन के सम्मान में आयोजित डिनर में आमंत्रित करने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि निमंत्रण भेजा गया और निमंत्रण स्वीकार भी कर लिया गया. हर व्यक्ति के अंतर्मन की एक आवाज होती है. जब मेरे नेता को आमंत्रित नहीं किया जाता, लेकिन मुझे बुलाया जाता है, तो हमें समझना चाहिए कि यह खेल क्या चल रहा है, यह खेल कौन खेल रहा है और हमें इस खेल का हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहिए.
वहीं, इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आयोजित भोज में शामिल होंगे. उन्होंने कहा था कि पता नहीं किस आधार पर निमंत्रण दिया जा रहा है, लेकिन मैं जरूर जाऊंगा. यह ठीक नहीं है कि विपक्ष के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है.
बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगात हुए कहा था कि आमतौर पर परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह लीडर ऑफ अपोजिशन से मिलता है. ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था. लेकिन आजकल विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं तो केंद्र सरकार उन्हें लीडर ऑफ अपोजिशन से न मिलने की सलाह देती है.
राहुल गांधी के इस आरोपों को सरकारी सूत्रों ने निराधार बताते हुए खारिज किया था. सरकार ने बताया था कि राहुल गांधी नौ जून 2024 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने थे और वह अब तक चार राष्ट्राध्यक्षों से मिल चुके हैं. इनमें बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






