हड्डियां 60 साल तक रहें मजबूत, इसके लिए क्या खाना चाहिए
AajTak
कमजोर हड्डियां रिकेट्स और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का कारण बन सकती हैं और ये हल्की सी चोट लगने या गिरने की स्थिति में हड्डी टूटने का जोखिम भी बढ़ा सकती हैं. ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बता रहे हैं जो आपकी हड्डियों को बुढ़ापे तक मजबूत रखने में आपकी मदद कर सकते हैं.
पोषक तत्वों से भरपूर स्वस्थ और संतुलित आहार ना केवल शरीर की ग्रोथ और फंक्शन के लिए जरूरी है बल्कि यह आपको कम उम्र से ही मजबूत हड्डियां बनाने और उन्हें जीवन भर बनाए रखने में मदद करता है. आपको अपनी हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त कैल्शियम और आपके शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करने के लिए विटामिन डी की आवश्यकता होती है.
कमजोर हड्डियां रिकेट्स और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का कारण बन सकती हैं और ये हल्की सी चोट लगने या गिरने की स्थिति में हड्डी टूटने का जोखिम भी बढ़ा सकती हैं. ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बता रहे हैं जो आपकी हड्डियों को बुढ़ापे तक मजबूत रखने में आपकी मदद कर सकते हैं.
डेयरी प्रॉडक्ट्स
दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स कैल्शियम का बढ़िया स्रोत होते हैं और इनमें ज्यादातर विटामिन डी से भी भरपूर होते हैं. इसलिए हर उम्र के व्यक्ति को इनका सेवन जरूर करना चाहिए.
पत्तेदार साग और सब्जियां
केल, सरसों का साग, पालक, मेथी, कोलार्ड, स्विस चार्ड, ब्रोकली और शलजम साग-सब्जियां कैल्शियम और विटामिन के से भरपूर होती हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.