
स्मॉग से बेहाल दिल्ली, दिवाली के बाद लोगों ने कहा -हम जी नहीं रहे, बस सांस ले रहे हैं
AajTak
दिवाली के बाद पटाखों के धुएं ने दिल्ली को घने स्मॉग की चादर में लपेट लिया. लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जताते हुए लिखा कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. कई यूजर्स ने X पर कहा कि दिल्ली की हवा अब जहर बन चुकी है और दिवाली के बाद शहर गैस चैंबर में बदल गया है.
दिवाली के अगले ही दिन दिल्ली और एनसीआर (NCR) का आसमान धुंध की मोटी चादर में लिपटा नजर आया. मंगलवार सुबह राजधानी धुएं और स्मॉग में डूबी हुई थी. लोगों ने बताया कि विजिबिलिटी इतनी खराब थी कि इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे इलाके धुंध में गायब हो गए. प्रदूषण के स्तर में अचानक उछाल आया और दिल्ली के 37 में से 34 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने हवा को ‘रेड जोन’ यानी ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर सोशल मीडिया पर भी दिखा
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में घुला जहर अब लोगों की जिंदगी पर असर डाल रहा है.सोशल मीडिया पर लोगों ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर अपनी नाराजगी जताई.
एक यूजर ने X पर लिखा कि दिल्ली का आसमान आज धुएं से भरा है, रोशनी भी धुंध में खो गई है. दूसरे यूजर ने लिखा कि दिल्ली में साफ हवा अब लग्जरी बन चुकी है. हम एक गैस चैंबर में जी रहे हैं.
एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली की हवा कोहरा नहीं, जहर है. AQI हद से पार जा चुका है. हम जी नहीं रहे, बस सांस ले रहे हैं.
देखें पोस्ट

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










