
स्ट्राइक रेट और औसत दोनों ही बेकार... इस बल्लेबाज पर क्यों भड़के आकाश चोपड़ा
AajTak
संजू सैमसन ओपनिंग में शानदार रहे हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर में उनका प्रदर्शन कमजोर है. आकाश चोपड़ा का मानना है कि वर्ल्ड कप 2026 के लिए उनकी जगह तय नहीं है. जितेश शर्मा पहले विकल्प हो सकते हैं, जबकि ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत के साथ सैमसन को कड़ी टक्कर मिलेगी.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि संजू सैमसन को T20 World Cup 2026 (टी20 वर्ल्ड कप 2026) के लिए भारत की टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज की दौड़ में शामिल होना चाहिए. लेकिन उन्होंने यह भी साफ कहा कि सैमसन की मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है.
हाल के T20I मैचों में संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की और कुछ अच्छी पारियां खेलीं. लेकिन अब शुभमन गिल टीम में वापसी कर चुके हैं और उन्हें वाइस-कैप्टन भी बनाया गया है. ऐसे में संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में धकेला जा सकता है, जहां मुकाबला कड़ा है. इस पोज़िशन पर जितेश शर्मा को बढ़त मिल सकती है.यह भी पढ़ें: KCL में चमके संजू सैमसन, शुभमन गिल से बेहतर है टी20 रिकॉर्ड, एशिया कप में मिलेगा ओपनिंग का मौका?
आकाश चोपड़ा ने क्या कहा
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'सैमसन ने पिछले 12 मैचों में तीन शतक लगाए हैं. अगर आप उनकी पोज़िशन 1 से 3 पर बल्लेबाज़ी देखें तो उन्होंने 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं, ये आंकड़े बेहतरीन हैं. लेकिन अगर 4 से 7 नंबर पर देखें तो उन्होंने 98 मैचों में सिर्फ 20 की औसत और 126 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. ये आंकड़े अच्छे नहीं हैं."
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन पर चलेगी तलवार, एशिया कप में प्लेइंग XI से होंगे बाहर... गिल का ओपनर बनना तय, क्या गौतम गंभीर की बात कट गई?
चोपड़ा का मानना है कि अगले साल के बड़े टूर्नामेंट के लिए ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत और सैमसन एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे. इनमें जितेश शर्मा पहले विकेटकीपर की भूमिका में रह सकते हैं, जबकि दूसरा स्थान इन तीनों के बीच होगा. फिलहाल सैमसन इस रेस में पीछे नज़र आ रहे हैं.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










