
सोशल मीडिया पर दिखा विज्ञापन, किया कॉल और धड़ाधड़ उड़े 27 लाख, साइबर फ्रॉड से ऐसे रहें सेफ
AajTak
साइबर फ्रॉड का एक नया मामला सामने आया है. इस केस में महिला को कुल 26.88 लाख रुपये का चूना लगा. साइबर फ्रॉड में महिला को Bitcoin में इनवेस्टमेंट का लालच दिया था, जिसके बदले में हाई रिटर्न के बारे में बताया. इस लालच में आकर महिला ने रुपये इनवेस्ट कर दिए. आइए जानते हैं आगे क्या हुआ और कैसे उसे 26.88 लाख रुपये का फ्रॉड का सामना करना पड़ा.
साइबर फ्रॉड के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें स्कैमर्स बड़ी ही चालाकी से विक्टिम के बैंक अकाउंट से लाखों रुपये उड़ा लेते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही लेटेस्ट केस के बारे में बताने जा रहे हैं. इस केस में महिला को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट दिखा और आखिर में वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई.
पुलिस इस मामले को दर्ज कर चुकी है. यह मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुआ है. यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. आइए इस केस के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A14 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी, इतने रुपये है कीमत
दरअसल, विक्टिम को एक दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विज्ञापन नजर आया. इस विज्ञापन में उसे बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट का प्लान बताया. इस विज्ञापन में एक मोबाइल नंबर भी दिया था, जिसपर महिला ने कॉल किया.
इसके बाद कॉलर ने कुछ इंस्ट्रक्शन दीं. इसके बाद महिला ने एक साल में 26.88 लाख रुपये इनवेस्टमेंट कर दिए. इस दौरान महिला को एक लिंक प्रोवाइड कराया था, जहां से महिला अपने इनवेस्टमेंट किए गए रुपये और रिटर्न को चेक कर सकती थीं. इसमें रुपये निकालने का भी ऑप्शन दिया था.
इसके बाद जब महिला ने अपने रुपये निकालने की कोशिश की, तो उसे रुपये निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके बाद स्कैमर्स ने महिला से और रुपये इनवेस्ट करने को कहा. फिर उसे समझ आया कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










