
सोने की तेजी क्या सिर्फ ट्रेंड या बड़ा बदलाव? ब्रोकरेज फर्म ने बता दिया आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें डिटेल
ABP News
सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि, यह उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. निवेशक इस बात को लेकर चिंता में हैं कि, सोने की चाल आगे कैसी रहने वाली है?
Gold Price Outlook: सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि, यह उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. निवेशक इस बात को लेकर चिंता में हैं कि, सोने की चाल आगे कैसी रहने वाली है? विषय की समझ रखने वाले जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में आया यह उछाल सिर्फ अस्थायी तेजी नहीं है. बल्कि ये वैश्विक वित्तीय प्रणाली में स्थायी बदलाव का संकेत हो सकती है.
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इस पर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है. फर्म के अनुसार, सोने में आई यह तेजी निवेशकों और केंद्रीय बैंकों की बदलती सोच को दर्शाती हैं....
बदलती आर्थिक चिंताओं के बीच सोने की खरीद बढ़ी
सोने की कीमतों का रुख वास्तविक ब्याज दरों के उलटा माना जाता है. लेकिन 2023 से 2025 के दौरान पॉजिटिव ब्याज दरों के बावजूद सोने में तेजी देखने को मिली. रिपोर्ट के मुताबिक निवेशक अब केवल ब्याज दरों पर निर्भर नहीं हैं. बल्कि वे वित्तीय स्थिरता और बढ़ते कर्ज दबाव जैसी वजहों पर भी ध्यान दे रहे हैं.













