
सोनीपत की हाईराइज बिल्डिंग में आग का तांडव, साड़ी-बेडशीट बांधकर 7वीं मंजिल से नीचे उतरे लोग
AajTak
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए. इस घटना में कई लोगों के झुलसने की सूचना भी है, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित एक हाईराइज सोसायटी की बिल्डिंग में शनिवार देर रात आग लग गई. नेशनल हाईवे 44 पर स्तिथ एपेक्स ग्रीन नाम की सोसायटी के सी ब्लॉक की 7वीं मंजिल पर स्तिथ फ्लैट में आग का तांडव देखने को मिला.
आग के कारण बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर स्थित फ्लैटों में कई लोग फंस गए थे, जो बेडशीट के सहारे नीचे उतरे. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए. इस घटना में कई लोगों के झुलसने की सूचना भी है, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
स्थानीय प्रशासन और फायर सर्विस ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने उपकरणों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरण ना होने के चलते लोगों को रेस्क्यू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
हाईराइज बिल्डिंग में हैं कुल 14 फ्लोर, 7वें पर लगी थी आग
आग लगने के कारण 14 मंजिली इस बिल्डिंग में 7वें फ्लोर से ऊपर के सभी फ्लोर पर रहने वाले 50 से अधिक लोग भी फंस गए. सोनीपत दमकल विभाग के पास हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं होने के चलते लोगों को रस्सियों, बेडशीट, साड़ियों के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा गया.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











