
सेल्फी के चक्कर में सबसे ज्यादा जान गंवा रहे इंडियन! अभी तक इतने लोगों की हुई मौत
AajTak
सेल्फी लेने के चक्कर में सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है. एक सर्वे के अनुसार सेल्फी के सबसे सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट में भारत सबसे ऊपर है, जहां खतरनाक सेल्फी लेने की वजह से लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं.
सोशल मीडिया के युग में परफेक्ट सेल्फी लेना कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकता है. कई बार खतरनाक सेल्फी लेने के चक्कर में लोगों की मौत तक हो जाती है. इस मामले में सबसे आगे भारत है. एक सर्वे में ये चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, द बार्बर लॉ फर्म की ओर से किए गए एक नए अध्ययन से पता चलता है कि किस देश में सेल्फी लेने की कोशिश करना सबसे खतरनाक है.
2014 से अबतक 214 लोगों की गई है जान फर्म के शोधकर्ताओं ने मार्च 2014 से मई 2025 तक दुनिया भर में सेल्फी से संबंधित घटनाओं का अध्ययन किया. गूगल समाचार से प्राप्त समाचार रिपोर्टों का इस्तेमाल करते हुए, अध्ययन में उन मामलों को शामिल किया गया, जहां सेल्फी लेने के प्रयास में सीधे तौर पर चोट लगी या मृत्यु हुई.
इस सर्वे में भारत दुनिया का सबसे खतरनाक देश बनकर उभरा है. दुनिया भर में सेल्फी लेने के चक्कर में हुए 42.1% घटनाएं भारत में हुई हैं. भारत में 2014 से अबतक सेल्फी के कारण 271 हादसे हुए हैं. इनमें 214 में लोगों की मौत हो गई है. वहीं 57 केस में लोग घायल हुए हैं.
इन वजहों से जाती है जान शोधकर्ताओं ने घनी आबादी वाले क्षेत्रों, जोखिम भरे लोकेशन तक आसान पहुंच - जैसे चट्टानें और रेल की पटरियां और मजबूत सोशल मीडिया संस्कृति को इसके लिए जिम्मेदार कारक बताया है.
सेल्फी लेने के लिए 10 सबसे खतरनाक देश

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











