
‘सेट हो जाओ तो छोड़ना मत...’, कोच मनीष ओझा की एक सलाह से U-19 फाइनल में आया वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक
AajTak
U-19 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कोच मनीष ओझा का WhatsApp मैसेज वैभव सूर्यवंशी के लिए टर्निंग पॉइंट बना. पुल शॉट में छोटी तकनीकी सलाह के बाद वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में शतक जड़ते हुए 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और इतिहास रच दिया.
U-19 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले वैभव सूर्यवंशी के फोन पर आया एक WhatsApp मैसेज उनकी जिंदगी की सबसे यादगार पारी की नींव बन गया. यह मैसेज उनके बचपन के कोच मनीष ओझा ने भेजा था. मैसेज शिकायत के लहजे में जरूर था, लेकिन भरोसे से भी भरा हुआ था.
अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 68 रन बनाने के बाद ओझा ने वैभव से कहा- ये शायद पहला टूर्नामेंट होगा, जिसमें तुम्हारा एक भी शतक नहीं होगा, फाइनल में अगर सेट हो जाओ, तो छोड़कर मत आना. यही शब्द वैभव के दिमाग में बैठ गए. यह भी पढ़ें: 110 छक्के, 1400+ रन... वैभव सूर्यवंशी ने U-19 क्रिकेट में लिख दी नई रिकॉर्डकथा, बने ये माइलस्टोन
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक कोच ओझा ने बताया कि यह मैसेज सिर्फ बड़ी पारी खेलने की बात नहीं थी, बल्कि उसमें एक अहम तकनीकी सुधार भी छिपा था. वैभव को पुल शॉट खेलते समय दिक्कत आ रही थी. उनका सिर पीछे की ओर झुक रहा था और बैक नी (पिछला घुटना) थोड़ी गिर जा रही थी, जिससे ऑफ स्टंप के बाहर आती शॉर्ट गेंदों पर टॉप एज लग रहा था.
ओझा ने समझाया कि शरीर पर आने वाली गेंदों पर यह पोजीशन ठीक है, लेकिन ऑफ स्टंप के बाहर से पुल शॉट खेलने के लिए सिर सीधा या गेंद की ओर होना जरूरी है, ताकि पूरा आर्म एक्सटेंशन मिले और शॉट में ताकत आए.यह भी पढ़ें: 'भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद...', वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक इनिंग्स देख गदगद हुए CM नीतीश कुमार
शुक्रवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव ने इस सलाह को पूरी तरह अमल में उतारा. नतीजा इंग्लैंड के खिलाफ 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से सिर्फ 55 गेंदों में शतक, जो U-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बना. उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली.
महज 14 साल के वैभव पहले ही सीनियर लेवल पर चार शतक लगा चुके हैं. इनमें तीन T20 में (जिसमें एक IPL शतक शामिल है) और एक विजय हजारे ट्रॉफी में. कोच ओझा मानते हैं कि उनकी निरंतरता और परिपक्वता तेजी से बढ़ी है.यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास... अंग्रेजों के खिलाफ फाइनल में जड़ा यादगार शतक, फोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










