
सूर्या थे, पंड्या थे... पर ‘चेज मास्टर’ नहीं था, 188 की परीक्षा में ढह गई टीम इंडिया
AajTak
विराट कोहली को 'चेज मास्टर' कहा जाता है क्योंकि एक बार जब वो क्रीज पर सेट हो जाते हैं, तो टीम को मैच जिताकर ही पवेलियन लौटते हैं. किंग कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में कई बार भारतीय टीम को फिनिशिंग लाइन तक पहुंचाया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में कोहली की कमी खली, जो टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया जब रविवार (22 फरवरी) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरी, तो करोड़ों भारतीय फैन्स को ये उम्मीद थी कि मुकाबला उनकी टीम ही जीतेगी. लेकिन हुआ इसके उल्टा. मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा, जिसमें साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत को 76 रनों से धूल चटा दी. भारत के सामने इस मुकाबले में 188 रनों का लक्ष्य था, मगर पूरी इनिंग्स में एक भी बल्लेबाज हालात के मुताबिक खेल नहीं सका.
काली मिट्टी की पिच, ओस का अभाव और गेंद की मजबूत ग्रिप- इन सबने इस मैच को धैर्य और समझदारी का टेस्ट बना दिया. यहीं पर टीम इंडिया को अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली की कमी सबसे ज्यादा खली. व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कोहली का नाम एक अलग ही ऊंचाई पर दर्ज है. सचिन तेंदुलकर से तुलना वाली बहस कभी खत्म नहीं होती, लेकिन जब रनचेज की बात आए तो कोहली का कद निर्विवाद रूप से सबसे ऊपर दिखता है.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय ने 160 से ज्यादा का लक्ष्य अब तक सिर्फ तीन बार सफलतापूर्वक हासिल किया है. हैरानी की बात यह है कि तीनों ही मैचों में विराट कोहली ने टीम इंडिया को जीत की मंजिल तक पहुंचाया था, साथ ही 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी रहे. इस बार यदि भारत 188 रन बना लेता, तो ये टी20 वर्ल्ड कप में उसका सबसे बड़ा सफल रनचेज होता. मगर 'चेज मास्टर' कोहली के बिना ये मुमकिन नहीं हो पाया.
यह भी पढ़ें: कहां हुई साउथ अफ्रीका के सामने भारत से चूक? कौन है हार का जिम्मेदार... कप्तान सूर्यकुमार का छलका दर्द
♦ भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 160 या उससे ज्यादा का चेज सफलतापूर्वक 2014 के टूर्नामेंट में किया था. तब मीरपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने 173 रनों का टारगेट पांच गेंद बाकी रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. उस मुकाबले में विराट कोहली ने 44 गेदों पर नाबाद 72 रन बनाए थे, जिसमें 5 चौके और दो छक्के शामिल रहे.
♦ इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुश्किल ग्रुप मुकाबले में भी विराट कोहली ने पांच गेंद बाकी रहते भारतीय टीम को फिनिशिंग लाइन तक पहुंचाया था. तब मोहाली में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी 161 रन बना दिए थे. कोहली ने 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 गेंदों पर 82* रन ठोके थे. उनकी यह पारी सिर्फ शॉट्स के लिए नहीं, बल्कि दबाव में बेहतरीन स्ट्राइक रोटेशन के लिए याद की जाती है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











