
सुरेश रैना और शिखर धवन पर ED का एक्शन, सट्टेबाजी से जुड़े केस में 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर ली है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर ली है. सट्टेबाजी से जुड़े केस में ईडी ने दोनों पूर्व क्रिकेटर्स के खिलाफ यह एक्शन लिया है.
सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट 1xBet के खिलाफ मामले में धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया है.
ईडी की जांच में पता चला कि दोनों पूर्व क्रिकेटर्स ने जानबूझकर विदेशी संस्थाओं के साथ 1xBet और उसके सरोगेट्स के प्रचार के लिए विज्ञापन समझौते किए थे.
इस मामले की जांच के तहत ईडी ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद, उर्वशी रोतैला, मिमी चक्रबर्ती और अनुष्का हाजरा के साथ-साथ इन दोनों पूर्व क्रिकेटर्स से भी पूछताछ की थी.
बता दें कि यह जांच कथित अवैध बेटिंग ऐप्स से जुड़ी है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है या बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है.
भारत में 1xBet, FairPlay, Parimatch और Lotus365 जैसे बेटिंग प्लेटफॉर्म प्रतिबंधित हैं. ईडी सूत्रों का कहना है कि ये सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म अपने विज्ञापनों में 1xbat और 1xbat स्पोर्टिंग लाइन्स जैसे छद्म नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन विज्ञापनों में अक्सर क्यूआर कोड होते हैं, जो उपयोगकर्ताओं को सट्टेबाजी वाली साइट्स पर भेज देते हैं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










