
सुपरमार्केट की छत पर बनाया Secret Room, सालभर से रह रही थी महिला, ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
हाल में मिशिगन की एक महिला ऐसी जगह पर रहती हुई मिली जहां किसी ने सोचा भी नहीं था. महिला एक साल से एक फैमिली फेयर सुपरमार्केट की छत पर रह रही थी और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी थी.
कहीं कोई घर हो तो आस पास के माहौल और आवाजाही से ये तो पता लग जाता है कि कोई यहां रहता है. चाहे कोई अपने घर से कितना भी कम बाहर निकलता हो फिर भी मूलभूत चीजों के लिए तो उसे बाहर आना ही पड़ता है.लेकिन हाल में मिशिगन की एक महिला ऐसी जगह पर रहती हुई मिली जहां किसी ने सोचा भी नहीं था.
दरअसल, ये महिला एक साल से एक फैमिली फेयर सुपरमार्केट की छत पर रह रही थी और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी थी. मामला तब सामने आया जब एक कॉन्ट्रैक्टर ने एक एक्सटेंशन कॉर्ड को सुपर मार्केट के ऊपर जाते देखा.
तार का पीछा करते हुए वह छत पर लगे एडवर्टाइजमेंट बोर्ड के अंदर ले पहुंचा.यहां पूरा घर था जिसमें , एक कंप्यूटर और एक कॉफी मेकर के साथ एक आरामदायक बिस्तर लगा था. तुरंत पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया और महिला ने उन्हें बताया कि उसके पास न नौकरी है न ही घर, इसलिए वह लगभग एक साल से वहीं रह रही है. मिडलैंड पुलिस विभाग के अधिकारी ब्रेनन वॉरेन ने कहा, वह बेघर थी लेकिन ये एक ऐसी कहानी है जो आपको अपना सिर खुजलाने पर मजबूर कर देती है.वॉरेन ने कहा,'लोग उसे समय-समय पर देखते थे और फिर अचानक वह गायब हो जाती थी. कोई भी वास्तव में नहीं जानता था कि वह कहां गई थी लेकिन किसी ने कभी संकेत नहीं दिया या सोचा नहीं कि वह छत के ऊपर होगी.'
महिला ने पुलिस को यह नहीं बताया कि उसे कैसे पता चला कि फैमिली फेयर सुपरमार्केट के साइन पर एक दरवाजे के माध्यम से पहुंचा जा सकता है, या कैसे वह लोगों की नजर में आए बिना वहां तक पहुंचती थी. छत पर पहुंचने के लिए कोई सीढीं नहीं थी इसलिए पुलिस ने उसे 'रूफ निंजा' करार दिया था.
फ़ैमिली फ़ेयर सुपरमार्केट के ऊपर रहते हुए भी महिला बिजली तक पहुंच प्राप्त करने में कामयाब रही. पुलिस को एक मिनी डेस्क, एक कंप्यूटर और प्रिंटर सेटअप, कपड़े समेत वो सबय सामान मिला जो एक एवरेज घर में होता है. महिला के रहने की व्यवस्था का पता चलने पर, उन्होंने उसे दुकान मालिक से माफी मांगकर जाने के लिए कहा.किसी को नहीं पता कि अब कहां गई.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









