
सीरिया पर कब्जा करने वाले 'विद्रोही गुट' हयात तहरीर अल-शाम की कहानी, जो बेहद घातक है!
AajTak
Syria Civil War: सीरिया के विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम ने दावा किया कि राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग गए हैं. सीरिया अब आज़ाद हो गया है. सीरिया पर कब्जे का दावा करने वाले विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम का गठन अल-नसरा फ्रंट के नाम से हुआ था.
सीरिया के विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम ने दावा किया कि राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग गए हैं. सीरिया अब आज़ाद हो गया है. सीरिया पर कब्जे का दावा करने वाले विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम का गठन अल-नसरा फ्रंट के नाम से हुआ था. गठन के अगले साल ही संगठन ने अल-क़ायदा के प्रति अपनी निष्ठा रखने की कसम खाई. हालांकि, साल 2016 में अल नसरा ने अल-क़ायदा से अपने संबंध तोड़ लिए. एक साल बाद दूसरे विद्रोही गुटों में विलय के दौरान अपना नाम हयात तहरीर अल-शाम रख लिया.
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ लड़ रहे विद्रोहियों के सभी गुटों में हयात तहरीर अल-शाम ही सबसे घातक और असरदार रहा है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सीरिया में ऐसे तो कई विद्रोही गुट हैं, लेकिन तीन बड़े विद्रोही गुटों का प्रभाव अच्छा खासा इलाकों पर हैं, जिसमें हयात तहरीर अल-शाम के अलावा अमेरिकी समर्थित कुर्द विद्रोही गुट और तुर्किए समर्थित सीरियन नेशनल आर्मी शामिल है. उत्तर-पश्चिम इलाके में जहां तहरीर अल-शाम का प्रभुत्व है, वहीं उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में कुर्द नेतृत्व वाले सशस्त्र समूहों का नियंत्रण है.
तुर्किए समर्थित विद्रोही गुट-जिन्हें सीरियन नेशनल आर्मी के तौर पर जाना जाता है, उनका उत्तर-पश्चिमी प्रांतों अलेप्पो और इदलिब के बड़े इलाके पर कब्जा है. सीरिया की सत्ता अपने हाथों में लेने का दावा करने वाले हयात तहरीर अल-शाम के चीफ अबू मोहम्मद अल-जुलानी हैं. वो पहले ही कह चुके थे कि उनका लक्ष्य सीरिया के राष्ट्रपति असद का तख्तापलट करना है. इसके साथ ही सीरिया में एक इस्लामी सरकार की स्थापना करना है. अब वो अपने लक्ष्य में कामयाब होते हुए भी दिख रहे हैं.
इधर, हयात तहरीर अल-शाम ने अपने टेलीग्राम चैनल पर बयान जारी कर कहा है कि देश में एक काले अध्याय का अंत हो गया है. नई शुरुआत हो रही है. विद्रोही गुट ने कहा कि बीते पांच दशकों से असद की सत्ता के कारण विस्थापित हुए लोग या वो लोग जिन्हें कैद कर रखा गया था, वो अब वापिस आ सकते हैं. विद्रोहियों का कहना है कि ये एक नया सीरिया होगा जहां हर कोई शांति से रह सकेगा. न्याय का शासन होगा.
इससे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दो वरिष्ठ सीरियाई अधिकारियों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति बशर अल-असद दमिश्क से चले गए हैं, लेकिन ये साफ नहीं है कि वो कहां गए हैं. सीरिया सरकार का विरोध कर रहे विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम ने राजधानी दमिश्क में सेना मुख्यालय पर कब्जे का भी दावा किया है. रेडियो और टेलिविज़न मुख्यालयों को अपने नियंत्रण में लेने की बात कही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









