
सीमा ने ATS के सामने उगले कई राज, सचिन से पहले दिल्ली-NCR के कई लड़कों से की थी बात
AajTak
UP ATS की टीम सीमा हैदर और सचिन से पूछताछ कर रही है. इस दौरान सीमा हैदर ने कई राज उगले. सचिन पहला भारतीय शख्स नहीं है जिससे वह बात करती थी. उससे पहले भी वह PUBG के जरिए दिल्ली-NCR के कई लड़कों से बात करती थी. जिस तरह से तुरंत बिना हिचके सीमा सभी सवालों के जवाब दे रही है उसको देखते हुए एटीएस सतर्क है.
पाकिस्तानी सीमा हैदर (Seema Haider) और उसके प्रेमी सचिन से UP ATS पूछताछ कर रही है. सोमवार को भी सीमा, सचिन और सचिन के पिता से 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी. पूछताछ के दौरान कई चौंकावे वाले खुलासे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, सचिन पहला हिंदुस्तानी युवक नहीं है जिससे वह PUBG के जरिए मिली थी.
इससे पहले भी वह भारत के कुछ युवकों के संपर्क में थी. जिन लोगों से सीमा ने संपर्क किया था वो ज्यादातर दिल्ली एनसीआर के हैं.
फिलहाल UP ATS सीमा और सचिन से अलग-अलग पूछताछ कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर से सोमवार को एटीएस ने अंग्रेजी की कुछ लाइन पढ़वाई थी, जिसे सीमा ने न सिर्फ अच्छे से पढ़ा बल्कि उसका पढ़ने का तरीका भी अच्छा था.
ये भी पढ़ें: सीमा और सचिन को फिर साथ ले गई ATS, मोबाइल का डाटा डिलीट करने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें
जिस तरह से तुरंत बिना हिचके सीमा सभी सवालों के जवाब दे रही है उसको देखते हुए एटीएस सतर्क है. एटीएस इस बात की जांच कर रही है की कहीं सीमा को कोई गाइड तो नहीं कर रहा. सीमा के परिवार में कितने लोग हैं. ससुराल और मायके के लोग क्या करते हैं, कहां रहते हैं. इन सबको लेकर सीमा से पूछताछ की जा रही है.
सीमा के चाचा और भाई का पाकिस्तानी आर्मी में होना भी शक पैदा कर रहा है. साथ ही सीमा के बिना वीजा इंडिया आने को लेकर भी उससे पूछताछ की जा रही है. UP ATS ने सोमवार को सीमा हैदर के पासपोर्ट, आधार कार्ड और उसके बच्चों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की. जांच के दौरान ग्रेटर नोएडा रबूपुरा थाने के थाना प्रभारी को भी बुलाया गया. थाना प्रभारी की जांच में मिले सबूतों को ATS ने अपनी जांच में शामिल किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










