
जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
AajTak
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोनों की सक्रियता के बाद सुरक्षा बलों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर और पुंछ के देगवार गांव में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया है. सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही हैं.
जम्मू-कश्मीर में ड्रोन गतिविधि की आशंका के मद्देनजर भारतीय सुरक्षाबलों ने एलओसी और भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि रामगढ़ सेक्टर के केसो महांसन गांव के पास ड्रोन देखे गए हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने राजौरी, पुंछ और सांबा में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ की सूचना मिली और रामगढ़ सेक्टर के केसो महांसन गांव के पास ड्रोन देखे गए. इसके बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
पुंछ में दिखे ड्रोन
वहीं, पुंछ के देगवार गांव के ऊपर शाम करीब 7:30 बजे ड्रोन जैसी वस्तु देखी गई. जिसे निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना ने कई राउंड फायरिंग की. सुरक्षाबल इलाके में हाई अलर्ट पर हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में सीमा पार से घाटी में इस तरह के ड्रोन देखे जाने की ये तीसरी घटना है.
सेना प्रमुख ने PAK को दी चेतावनी
मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास हाल ही में देखे गए मानवरहित हवाई वाहनों (एवी) को लेकर भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने आगे कहा कि नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की गतिविधि स्वीकार्य नहीं है, जबकि ऑपरेशन सिंदूर पश्चिमी मोर्चे पर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए जारी है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








