
सीने से लगाकर खूब रोया…, कैंसर से जूझती छोटी बहन से मिला भाई, भावुक कर देगा VIDEO
AajTak
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जिसे देखने के बाद कोई भी इमोशनल हो जाए. वीडियो में एक छोटी बच्ची अस्पताल के कॉरिडोर में दौड़ती हुई अपने बड़े भाई बहन से मिलने के लिए जाती हुई दिख रही है.
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित एक बच्ची करीब 2 हफ्ते बाद अपने बड़े भाई बहन से मिली. उसे सीने से लगाकर बड़ा भाई रोने लगा. इनकी मुलाकात का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इनके वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर goodnews_movement नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे देखने के बाद कोई भी इमोशनल हो जाए. वीडियो में एक छोटी बच्ची अस्पताल के कॉरिडोर में दौड़ती हुई अपने बड़े भाई बहन से मिलने के लिए जाती हुई दिख रही है.
कुछ देर बाद वो एक दरवाजे तक पहुंचती है. यहां वो इंतजार कर रहे अपने बड़े भाई बहन को देखकर खुश हो जाती है. इनके चेहरे पर आंसू छलकने लगते हैं. मासूम बच्ची का बड़ा भाई पहले उसे गले लगाकर रोता है और फिर बड़ी बहन गले लगाकर रोती है. इस दौरान मासूम बच्ची शांत होकर इन्हें गले लगाए खड़े रहती है. वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सभी नन्ही बच्ची की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'कैंसर से लड़ रही छोटी बच्ची 2 हफ्ते की जुदाई के बाद अपने बड़े भाई-बहन से मिली. इलाज के दौरान भाई-बहन बच्चों के ऑन्कोलॉजी वार्ड में उससे मिलने नहीं जा सके. बड़े भाई और बहन ने अपनी नन्ही योद्धा को गले लगाया. इस दौरान वो अपने आंसू नहीं रोक पाए.' पोस्ट पर इस बच्ची के इंस्टाग्राम अकाउंट और उसकी मां के इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया गया है. इस वीडियो को अभी तक 1.3 मिलियन व्यूज मिले हैं. लोग पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट कर कहा, 'कितनी देर तक और प्यार से गले लगे! और उनकी बहन धैर्यपूर्वक उनका इंतजार कर रही थी.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रिय भगवान, कृपया इस छोटी लड़की को ठीक करें और भाई को सांत्वना दें.'
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया अकाउंट के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










