
सीढ़ी लगाकर फांदी दीवार, फिर मियांवली एयरबेस में बरसने लगीं गोलियां, घुप्प अंधेरे में कैसे 6 आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना को छकाया!
AajTak
पाकिस्तान वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर शनिवार तड़के आतंकवादी हमला हुआ. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब शुक्रवार को ही बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना के कम से कम 17 सैनिक मारे गए थे.
पाकिस्तान के मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस में शनिवार तड़के उस समय आतंकवादी हमला हुआ जब घुप्प अंधेरे में हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था. एयरबेस के आसपास रहने वाले लोगों को जब सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों की आवाज सुनाई दी तो वो घरों से बाहर निकल आए. पता चला कि एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ है. जल्द ही पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा और एयरबेस के अंदर से आग की लपटें और धुंआ आता हुआ दिखाई देने लगा.
सीढ़ी के जरिए घुसे एयरबेस में
आतंकवादियों ने एयरबेस की अच्छे से रेकी की थी और उन्हें पता था कैसे अंदर घुसकर हमले को अंजाम देना है. सबसे पहले उन्होंने हमले को अंजाम देने के लिए सुबह का समय चुना और एयरबेस की दीवार को फांदकर अंदर घुसे. इसके लिए उन्होंने की चारदीवारी में एक तरफ से सीढ़ी लगाई और फिर तारबाड़ को काट कर अंदर घुसे. अंदर घुसते ही आतंकी अलग-अलग दिशाओ में चले गए और फायरिंग शुरू कर दी. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को तुरंत और दो आतंकियों को कुछ देर बाद ढेर कर दिया. बचे हुए तीन आतंकवादियों की तलाश के लिए पूरे परिसर की घेराबंदी कर ली गई है.
लड़ाकू विमानों में लगाई आग
इस दौरान आतंकियों ने सबसे पहले एयरबेस में मौजूद तीन लड़ाकू विमानों में आग लगा दी और पास में रखे फ्यूल की वजह से आग तेजी से फैलती चले गई. आतंकियों में कुछ फिदायीन हमलावर भी शामिल थे. पाकिस्तानी सेना फिलहाल पूरे परिसर को खाली कराकर घेराबंदी कर चुकी है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब शुक्रवार को ही बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हुए आतंकी हमले में कम से कम 17 सैनिक मारे गए थे.
पाक सेना का बयान इस हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी सेना ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए समय पर जवाबी कार्रवाई की जिसमें 3 आतंकवादियों को एयरबेस में एंट्री करने से पहले ही मार गिराया गया. बचे हुए तीन आतंकवादियों की सैनिकों ने तत्काल घेराबंदी कर ली. हालांकि, हमले के दौरान पहले से ही एयरबेस में खड़े तीन लड़ाकू विमानों और एक ईंधन बाउज़र को नुकसान पहुंचा है. सेना ने कहा कि पाकिस्तान सशस्त्र बल हर कीमत पर देश से आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध हैं.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










