
सिर्फ बैट और बॉल नहीं, ये टेक्नोलॉजी दोगुना करती हैं वर्ल्ड कप का मजा, यहां जानें नाम
AajTak
आज हम आपको क्रिकेट वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं. इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के बाद टीवी, मोबाइल, लैपटॉप या फिर किसी भी डिजिटल स्क्रीन पर मैच देखने का एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल हो जाता है. आइए एक-एक करके इन टेक्नोलॉजी और उनके काम के बारे में डिटेल्स से जानते हैं.
ICC Cricket World Cup: भारत और क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन (19 नवंबर) बहुत ही खास है. आज ICC Cricket World Cup 2023 का फाइनल मैच है. इसमें भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है.
क्रिकेट मैच को आपने टीवी पर जरूर देखा होगा, जहां पूरे स्टेडियम का हाल बताने से लेकर बैट्समैन, बॉलर और फील्डर आदि को दिखाया जाता है. क्या कभी आपने सोचा है कि वर्ल्ड कप या फिर अन्य क्रिकेट मैच के दौरान किस-किस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है.
ये भी पढ़ेंः सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते वक्त कोहली ने कलाई पर बांध रखा था ये डिवाइस, हैरान कर देंगे फीचर्स
आज हम आपको क्रिकेट वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं. इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के बाद टीवी, मोबाइल, लैपटॉप या फिर किसी भी डिजिटल स्क्रीन पर मैच देखने का एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल हो जाता है. आइए इन टेक्नोलॉजी के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
>> स्मार्ट बॉल टेक्नोलॉजीः क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान होने वाले मैच में स्मार्ट बॉल टेक्नोलॉजी का यूज़ किया जाता है. इससे बॉल स्पीड और स्विंग आदि की जानकारी मिलती है. इससे टीम को बेहतर रणनीति तैयार करने में भी मदद मिलती है. इस तरह की पहली स्मार्ट बॉल 2019/2020 के दौरान पेश की थी.
>> Speed guns का भी यूज़ः स्मार्ट बॉल टेक्नोलॉजी के अलावा स्पीड गन्स का भी इस्तेमाल किया जाता है. यह डिवाइस बॉलर द्वारा फेंकी जाने वाली गेंद की रियल टाइम स्पीड देती है, जो तुरंत स्क्रीन पर स्कोर वाली पट्टी पर नजर आती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










