
सिर्फ चीन ही नहीं, इन 4 देशों में भी कोरोना की रफ्तार तेज! भारत सरकार अलर्ट
AajTak
नए साल से पहले कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है. कोरोना से चीन में हालात बेकाबू हैं. चीन के अलावा अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है.
चीन में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों से हालात बेकाबू हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है कि कोरोना के केस सिर्फ चीन में ही बढ़ रहे हैं. दक्षिण कोरिया, जापान, अमेरिका और ब्राजील में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की COVID-19 रिस्पांस टीम में महामारी विशेषज्ञ मारिया वान केरखोव के अनुसार दुनिया भर में हर सप्ताह आठ हजार से 10 हजार लोगों की कोरोना से मौत हो रही है.
दुनियाभर में कोरोना के केस बढ़ने से महामारी का खतरा बढ़ता जा रहा है. इसी के मद्देनजर भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है. भारत सरकार ने सभी राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग पर ध्यान देने के लिए कहा है.
चीन में हाहाकार
कोरोना प्रोटोकॉल का भारी विरोध के बाद चीन सरकार ने क्वारंटाइन और आइसोलेशन प्रोटोकॉल सहित सख्त प्रतिबंधों को हटा दिया था. प्रतिबंध हटने के बाद से चीन में कोरोना बेकाबू हो गए. वहां स्थिति ये है कि अस्पताल मरीजों से भरे हैं और बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं. रिपोर्टस के मुताबिक, ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट BF.7 चीन में कहर बरपा रहा है.
जापान में भी कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जापान में बुधवार को दो लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि 25 अगस्त के बाद यह पहली बार है कि एक दिन में दो लाख से ज्यादा मामले आए हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










