सिंप्टम या पॉजिटिव होने का इंतजार न करें, घर पर अपनाएं ये प्रोटोकॉल
AajTak
अक्सर लोग सिम्प्टम आने के बाद ही लोग खुद को घर में आइसोलेट करते हैं. लेकिन आपको पहले ही घर में अपना प्रोटोकॉल फॉलो करना चाहिए...
अक्सर लोग सिम्प्टम आने के बाद ही लोग खुद को घर में आइसोलेट करते हैं. तब तक घर में रहने वाले दूसरे लोगों तक संक्रमण फैल जाता है. लेकिन अगर आप बाहर जाते हैं, या आपका संपर्क बाहरी लोगों से होता है तो आपको अपने घर में पहले से ही तय प्रोटोकॉल अपनाना चाहिए. जानिए- कोरोना के इस माहौल में घर में कैसे रहें. कोरोना से बचने के लिए तय गाइडलाइंस को फॉलो करना बहुत जरूरी है. सबसे जरूरी है कि भले ही आपके घर में कोई कोरोना पेशेंट है या नहीं, लेकिन थोड़े-थोड़े अंतराल पर घर की सफाई करते रहें. घर पर अभी कभी खांसें या छीकें, लेकिन मुंह को जरूर ढक लें. हमेशा अपने हाथों को चेहरे से दूर रखें. घर में लगातार छुए जाने वाले दरवाजे के नॉब्स, बिजली के बटन और घंटी को सैनिटाइज करते रहें. अगर आप ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं तो आपको सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. घर में जो लोग स्वस्थ हैं, उनसे दूरी बनाकर रखें. ध्यान रखें कि घर में प्रत्येक व्यक्ति अलग और सुरक्षित जगह में रहे. घर में एक-दूसरे का जूठा न खाएं. अपने बर्तन कोशिश करें कि सबको अलग रखें.More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












