
सिंपल चश्मा, सफेद बाल... जेब में हाथ डालकर आया 51 साल का एथलीट, जीता सिल्वर! वीडियो वायरल
AajTak
Paris Olympic Games 2024: पेरिस ओलंपिक में एक शख्स का वीडियो उसके कैजुअल अंदाज की वजह से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिंपल से नजर आ रहे हैं.
अभी पेरिस ओलंपिक गेम्स चल रहे हैं. आपने देखा होगा कि हर कोई एथलीट अपने इवेंट के लिए एक्साइटेड दिख रहा है. जैसे शूटिंग इवेंट में शूटर पहले हेडफोन लगाता है और एक खास तरह का चश्मा लगाता है, फिर शूटिंग के लिए आता है. साथ ही अधिकतर युवा एथलीट नजर आ रहे हैं और मेडल भी जीत रहे हैं. लेकिन, पेरिस ओलंपिक में एक ऐसे एथलीट का वीडियो वायरल हो रहा है, जो बड़े कैजुअल अंदाज में दिखाई दे रहे थे. वीडियो वायरल होने की वजह है उनका कैजुअल अंदाज, जिसमें वो बिना किसी एसेसरीज के आते हैं और निशाना साधते हैं, सिल्वर मेडल भी जीतते हैं और चले जाते हैं.
अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और वीडियो काफी शेयर की जा रही है. लोग उनके इस कैजुअल अंदाज की बड़ी चर्चा कर रहे हैं और काफी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. इस एथलीट की इस वजह से भी काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि उनकी उम्र 51 साल है. तो जानते हैं ये एथलीट कौन हैं और किस वजह से उनकी चर्चा हो रही है.
कौन हैं ये एथलीट?
ये एथलीट टर्की के रहने वाले हैं, जिनका नाम Yusuf Dikec है. 51 साल के टर्किश शूटर एयर पिस्टल शूट हैं और उन्होंने 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. इसके साथ ही वे सात बार के यूरोपियन चैंपियन भी हैं. इससे पहले 2014 में वे 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल और 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल के डबल वर्ल्ड चैंपियन थे.
क्यों सीक्रेट एजेंट बता रहे हैं लोग?
साल 1973 में पैदा हुए डीकेच के अंदाज को देखकर लोगों को लगता हैं कि वो किसी फोर्स के सीक्रेट एजेंट हैं. खास बात ये है कि एक बार उन्होंने कहा भी था कि उन्होंने जोंडामरी जनरल कमांड में नॉन-कमीशंड ऑफ़िसर के रूप में जुड़ने के बाद शूटिंग शुरू की. जोंडामरी जनरल कमांड कई सिक्योरिटी यूनिट को मिलाकर बनी एक यूनिट है, जो देश के नागरिकों के लिए सातों दिन, चौबीस घंटे काम करते हैं. वैसे डीकेच की हॉबी नाचना है और उन्होंने 2001 में शूटिंग की शुरुआत की थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










