
सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने की दूसरी शादी, इस एक्ट्रेस को बनाया जीवनसाथी
AajTak
पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है. यह शादी ऐसे समय में की गई है जब उनकी सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं.शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है और एक समारोह के दौरान यह शादी हुई.
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है. यह शादी ऐसे समय में हुई है जब उनकी सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं. शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है और एक समारोह के दौरान यह शादी हुई. शोएब मलिक ने खुद इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं.
सना की भी दूसरी शादी
शोएब ने जिस सना जावेद से शादी की है वो भी तलाकशुदा हैं. पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद ने 2020 में उमैर जसवाल के साथ शादी की थी लेकिन जल्द ही यह बात सामने आने लगी कि इस कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बाद में दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दी थी और फिर खबर आई कि दोनों में तलाक हो चुका है.
28 साल की सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी शो (TV Show) में नज़र आ चुकी हैं, ऐ मुश्त-ए-खाक़, डंक समेत अन्य उनके कई फेमस शो हैं. इसके अलावा वो कई म्यूज़िक वीडियो में भी दिख चुकी हैं.
सानिया की इस पोस्ट से अटकलें हुईं थी तेज
बुधवार को ही सानिया मिर्जा ने एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, जिससे उनके और शोएब मलिक के साथ तलाक कीअफवाहें तेज हो गईं थी. सानिया ने लिखा था, 'शादी कठिन है. तलाक कठिन है. अपना कठिन चुनें. मोटापा कठिन है. फिट रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. कर्ज में डूबना कठिन है. आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. संचार कठिन है. संवाद न करना कठिन है. अपना कठिन चुनें. जिंदगी कभी आसान नहीं होगी. यह हमेशा कठिन रहेगी. लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं'. सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर जो कोट शेयर किया है, उसमें कहा गया है, बुद्धिमानी से चुनें.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










