
साइरस मिस्त्री का 'मुगल-ए-आज़म' कनेक्शन, 16 साल में बनी थी सबसे बड़े बजट की फिल्म
AajTak
इंडियन सिनेमा का मैग्नम ओपस यानी 'मुगल-ए-आज़म'... डायरेक्ट के. आसिफ, कलाकार पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार और मधुबाला. ये सब एक साथ पर्दे पर कभी नहीं आ पाते, अगर साइरस मिस्त्री का परिवार ना होता. 16 साल में बनी इस फिल्म इस फिल्म से उनका एक बेहद करीबी रिश्ता है.
'प्यार किया तो डरना क्या....' बेल्जियम से मंगाए शीशों से बने शीश महल में फिल्माया गया 'मुगल-ए-आज़म' का ये गाना जब फिल्मी पर्दे पर दिखता है, तो किसी पेंटिंग की तरह जेहन में घर कर जाता है. इस गाने को अमर बनाने में नौशाद की मधुर धुन और लता मंगेशकर के सुरीले सुर के साथ-साथ मधुबाला के डांस, पृथ्वीराज कपूर और दिलीप कुमार की कमाल की अदायगी और के. आसिफ का बारीक निर्देशन का ही योगदान नहीं था. बल्कि साइरस मिस्त्री का परिवार भी था, जिसने इस फिल्म को सिर्फ के. आसिफ का ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा का भी 'मैग्नम ओपस' बना दिया.
देश के बंटवारे से अटकी फिल्म
जी हां, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का इस फिल्म से गहरा जुड़ाव है. देश की आजादी से पहले 1944 में जब के. आसिफ ने 'मुगल-ए-आज़म' बनाने का प्लान बनाया, तब इसकी स्टारकास्ट बिलकुल अलग थी. साल 1946 में इस फिल्म का पहला शूट हुआ और चंद्रमोहन, डी. के. सप्रु फिल्म में काम कर रहे थे. पर कहते हैं ना, जिसको जहां पहुंचना होता है पहुंच ही जाता है. वैसा ही कुछ 'मुगल-ए-आज़म' के साथ हुआ. इस फिल्म के निर्माता शिराज अली थे, जो 1947 में बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चले गए. उसके बाद इस फिल्म में कोई हाथ डालने को तैयार नहीं हुआ और यहीं पर एंटी हुई साइरस मिस्त्री के परिवार यानी शापूरजी पालोनजी ग्रुप की.
पानी की तरह बहाया गया पैसा
16 साल के लंबे अंतराल में बनी 'मुगल-ए-आज़म' में आखिरकार पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार और मधुबाला फाइनल हुए, और 1960 में ये रिलीज हुई. लेकिन 16 साल का ये सफर इतना आसान नहीं रहा. के. आसिफ फिल्म बनाने के लिए अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख चुके थे, लेकिन सही मायनों में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के. आसिफ इस फिल्म को इतना ऑथेंटिक बनाना चाहते थे कि इसके शीशमहल को बनाने के लिए कांच बेल्जियम से आए, तो फिल्म में एक जगह पर हीरों को गिराने का सीन फिल्माने के लिए असली हीरे मंगाए गए़.
किस्तों में जुटाए गए असली हीरे

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










