
सलमान बट बोले- बहुत पतले हैं हार्दिक पंड्या, एक्स्ट्रा लोड आते ही हो जाते हैं अनफिट
AajTak
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को फिटनेस के कारण बीते कुछ महीनों में कई मैचों को मिस करना पड़ा है. हार्दिक लंबे समय से पीठ के दर्द से जूझ रहे हैं. गेंदबाजी में वह अपना स्पैल भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं. इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को फिटनेस के कारण बीते कुछ महीनों में कई मैचों को मिस करना पड़ा है. हार्दिक लंबे समय से पीठ के दर्द से जूझ रहे हैं. गेंदबाजी में वह अपना स्पैल भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं. इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया. हालांकि वह श्रीलंका दौरे पर टीम में शामिल थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था. हार्दिक की फिटनेस को लेकर पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय ऑलराउंडर काफी दुबला पतला है इसलिए बार बार चोटिल हो रहा है. सलमान बट ने कहा कि दिग्गज कपिल देव या इमरान खान, हार्दिक के मुकाबले काफी फिट थे. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'भारत को हार्दिक पंड्या से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन वह लंबे समय से लेऑफ पीरियड से गुजर रहे हैं. जब वो बल्लेबाजी करते हैं तो बेहद प्रतिभाशाली नजर आते हैं. चोट से पहले तक जब वो गेंदबाजी करते थे तो वो अच्छी खासी पेस के साथ इस विभाग में भी असरदार थे.' (Photo-Getty Images)More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












