
‘सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है, बहुत ग्लो करते हो?’ हरलीन देओल के मजेदार सवाल पर ऐसा दिखा PM मोदी का रिएक्शन
AajTak
विश्वकप जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली, तो बल्लेबाज हरलीन देओल ने माहौल हल्का कर दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में पीएम से पूछा- 'सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है?' इसके बाद पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा.
वर्ल्ड कप जीत के बाद जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली, तो माहौल गर्व और उमंग से सराबोर था. बातचीत औपचारिक थी, लेकिन बीच में बल्लेबाज हरलीन देओल ने ऐसा मजेदार सवाल पूछ लिया कि पूरा पीएम आवास ठहाकों से गूंज उठा.
दरअसल, बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हरलीन की ऊर्जा और उनके सकारात्मक स्वभाव की तारीफ की. जवाब में हरलीन देओल ने अचानक कहा- 'सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है, आप बहुत ग्लो करते हो सर?'
#WATCH | Delhi: Cricketer and member of the Champion Indian Cricket team, Harleen Kaur Deol, asks Prime Minister Narendra Modi about his skin care routine. Prime Minister Narendra Modi says, "I did not pay a lot of attention to this... I've been in government for 25 years now.… pic.twitter.com/deqCTZcCAE
...बस, फिर क्या था, कमरे में हंसी का फव्वारा फूट पड़ा. .हरलीन के इस अप्रत्याशित सवाल ने माहौल को ठहाकों से भर दिया. प्रधानमंत्री मोदी भी हंसी रोक नहीं पाए और मुस्कुराते हुए बोले, 'मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था.' साथी खिलाड़ी स्नेह राणा ने तुरंत जोड़ा, 'सर, ये तो देश के करोड़ों लोगों का प्यार है!'
टीम के कोच अमोल मजूमदार भी मजाक में बोले, 'देखिए सर, इन्हीं शरारती खिलाड़ियों से मुझे रोज जूझना पड़ता है, इसलिए मेरे बाल सफेद हो गए हैं.'
मजूमदार ने इस मौके पर इंग्लैंड दौरे की एक दिलचस्प याद भी साझा की. उन्होंने बताया कि जब टीम को किंग चार्ल्स के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिला था, तो नियमों के चलते एक साथ सिर्फ 20 लोग ही फ्रेम में आ सकते थे. तब टीम ने मजाक में कहा था, 'राजा से फोटो बाद में, असली फोटो तो तब होगी जब हम वर्ल्ड कप जीतकर पीएम मोदी से मिलेंगे.'

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










