
सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले Army के पैरा कमांडो देंगे BSF के जवानों को ट्रेनिंग, ये है खास वजह
AajTak
LoC पर जल्द ही बीएसएफ के 70 जवान तैनात होंगे. इन्हें बॉर्डर की चुनौतियों के अनुसार ही तैयार किया जा रहा है. लिहाजा सेना के पैरा कमांडो बीएसफए के जवानों को ट्रेनिंग देंगे.
लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर जैसी चुनौतियां है अब उसी के अनुसार सुरक्षा बलों को तैयार किया जाएगा. दरअसल BSF के 70 कमांडो हाल ही में शिलॉन्ग से जम्मू-कश्मीर पहुंचे है. इन्हें बॉर्डर पर तैनाती से पहले आर्मी के पैरा कमांडो ट्रेनिंग देंगे. ये आर्मी के वही पैरा कमांडो हैं, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की थी. ऐसा पहली बार हो रहा है कि LoC पर तैनात होने वाले BSF के कमांडो को आर्मी के 7 पैरा कमांडो ट्रेनिंग देंगे.
BSF के IG कश्मीर रेंज राजा बाबू सिंह ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि कश्मीर थिएटर पर लाइन ऑफ कंट्रोल को गार्ड करना बड़ी चुनौती होती है. इस एरिया में ज्यादा चैलेंज और ज्यादा टफनेस और रॉबस्ट जरूरत है. पहले भी जो हमारी पलटन एलओसी पर तैनात होने के लिए आती रही हैं, उनके लिए फ्री इंडक्शन ट्रेनिंग सिस्टम है. लेकिन अब नए दौर का कश्मीर है, नया चैलेंज है, इसलिए स्पेशल फोर्सेज यानी आर्मी के पैरा कमांडो ट्रेनिंग देंगे.
बीएसएफ में अब नए दौर के जवान हैं, नए वेपन सिस्टम, नए सर्विलांस इक्विपमेंट है, नए तरीके की जरूरतें हैं, उसके लिए स्पेशल फोर्सेज के जरिए ट्रेनिंग दिलवाई जा रही है. बीएसएफ आईजी राजा बाबू सिंह ने कहा कि जब से बीएसएफ का लाइन ऑफ कंट्रोल पर आर्मी के साथ डेप्लॉयमेंट हुआ है, बीएसएफ हमेशा आर्मी के साथ ऑप्स कंट्रोल में रहकर बहुत ही प्रभावी आउटपुट दे रही है. भले ही दिनों दिन चैलेंज बढ़ रहे हैं, लेकिन उसी के मुताबिक हमारी तैयारी अच्छी हो रही है. इसीलिए इस बार हम आर्मी की स्पेशल फोर्सेज से अपने ग्रुप को ट्रेनिंग दिला रहे हैं. ताकि बॉर्डर की चुनौतियों से निपटा जा सके.
सूत्रों ने बताया कि POK में आतंकियों की ट्रेनिंग कैंप मुजकफरबाद, लीपा वैली और तेंजिन में बड़े स्तर पर शुरू किए हैं, जहां 500 से 700 आतंकी ट्रेनिंग ले रहे हैं. यही नहीं 11 जगहों पर लॉन्च पैड भी सक्रिय किए गए हैं. सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने आजतक को जानकारी दी है कि इस समय पाकिस्तान की आर्मी और ISI ने ज़ुरा, खोई, छेजुआ खतरनाक लॉन्च पैड सक्रिय किए हैं. नौगाम सेक्टर में पिछले साल की अपेक्षा इस साल भारी संख्या में आतंकी मौजूद हैं. यहां ISI 6 नए लॉन्च पैड को सक्रिय कर आतंकी भेजने की कोशिश में लगी है. वहीं एक रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है कि लश्कर और जैश के दो दर्जन आतंकियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने ट्रेंड कर उरी के पास मौजूद 5 लॉन्चिंग पैड पर इकट्ठा किया है. इनको खुफिया रास्तों के जरिए कश्मीर घाटी में घुसपैठ कराने की तैयारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







