
सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों को दी राहत, महीने में 15 दिन तक तय कर सकेंगी किराया
AajTak
केंद्र सरकार ने शनिवार को एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत दी है. अब कंपनियां महीने में 15 दिनों तक किराए को तय कर सकती हैं.
केंद्र सरकार ने शनिवार को एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत दी है. अब कंपनियां महीने में 15 दिनों तक किराए को तय कर सकती हैं. इसके अलावा, बाकी 15 दिनों तक उन्हें सरकार द्वारा तय किए गए किराए बैंड के अनुसार ही चलना होगा. Ministry of Civil Aviation increases the passenger capacity from 72.5% to 85%. Fare band will be applicable only for 15 days, airlines are not required to stick to the fare band for the remaining 15 days of the month. pic.twitter.com/LRvU3kYGp6

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










