
समुद्र में डूबने वाली है इस देश की राजधानी, राष्ट्रपति ने लिया बड़ा फैसला
AajTak
इंडोनेशिया अपनी राजधानी को जकार्ता से हटाकर बोर्नियो शिफ्ट कर रहा है. जकार्ता तेजी से समुद्र में समा रहा है जिस कारण राष्ट्रपति जोको विडोडो ने यह फैसला लिया है. हालांकि, नई राजधानी भी विवादों के घेरे में आ गई है क्योंकि जिस जगह पर इसे बसाया जा रहा है, वो जंगली इलाका है.
तेजी से डूब रही इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता अब देश की राजधानी नहीं रहेगी. भीड़भाड़, प्रदूषित, भूकंप के प्रति संवेदनशील और तेजी से जावा सागर में डूब रहे जकार्ता को छोड़कर बोर्नियो द्वीप पर नई राजधानी बसाई जा रही है. बोर्नियो के पूर्वी कालीमंतन प्रांत में 256,000 हेक्टेयर भूमि पर नई राजधानी बन रही है. इंडोनेशिया के अधिकारियों का कहना है कि नई राजधानी एक 'टिकाऊ फॉरेस्ट सिटी' होगी जहां विकास के लिए पर्यावरण की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दी जाएगी. नई राजधानी को 2045 तक कार्बन-न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
नई राजधानी जहां बसाई जा रही है, वो जंगली इलाका है जहां कई प्रजातियों के जानवर और आदिवासी रहते हैं. ऐसी जगह पर राजधानी बसाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पर्यावरणविदों ने चेतावनी दी है कि राजधानी बड़े पैमाने पर वनों की कटाई का कारण बनेगी, वनमानुषों जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों के आवास को खतरा होगा और आदिवासियों का आवास भी छीन जाएंगे.
इंडोनेशिया अपनी राजधानी क्यों बदल रहा है?
जकार्ता में लगभग एक करोड़ लोग रहते हैं. इसे दुनिया का सबसे तेजी से डूबने वाला शहर बताया गया है, और मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है कि 2050 तक शहर का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो सकता है. इसका मुख्य कारण अधिक मात्रा में भूजल को निकालना बताया जा रहा है. जलवायु परिवर्तन के कारण जावा सागर और बढ़ता जा रहा है जिसमें राजधानी समाती जा रही है.
जकार्ता की हवा और भूजल बेहद प्रदूषित हैं और यहां नियमित रूप से बाढ़ आती रहती है. जकार्ता में इतने अधिक लोग हैं कि इसकी गलियों में चल पाना मुश्किल होता है. भीड़ के कारण इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था को प्रति वर्ष 4.5 अरब डॉलर का नुकसान होता है.
राष्ट्रपति जोको विडोडो ने जकार्ता की इन दिक्कतों को देखते हुए देश की एक नई राजधानी बनाने की कल्पना की थी जो कि अब साकार हो रही है. उन्होंने कम आबादी वाले एक टिकाऊ राजधानी के निर्माण की अनुमति दी है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











