
'सबसे जरूरी है वक्त', जेफ बेजोस ने बताया अपना मॉर्निंग रूटीन, सुबह उठते ही करते हैं ये काम
AajTak
Amazon के कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लू ओरिजिन के मालिक और एक अरबपति निवेशक के रूप में अपने चुनौतीपूर्ण काम के बावजूद जेफ बेजोस जरूरी चीजें करना नहीं भूलते. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपना मॉर्निंग रूटीन बताते नजर आ रहे हैं.
ऐसा कहते हैं कि आदतें ही इंसान का भविष्य तय करती हैं. अच्छी आदतें और वक्त का समझदारी से इस्तेमाल इंसान को सफल बनाते हैं. लेकिन एक सवाल तो आपके मन में भी होगा कि दुनिया के सबसे अमीर रईस आखिर कौन सी आदतें पसंद करते हैं. वो सुबह उठने के बाद सबसे पहले क्या करते हैं? इस सवाल का जवाब जेफ बेजोस ने दे दिया है. Amazon के कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लू ओरिजिन के मालिक और एक अरबपति निवेशक के रूप में अपने चुनौतीपूर्ण काम के बावजूद वो जरूरी चीजें करना नहीं भूलते.
बेजोस पर्याप्त नींद लेते हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपना मॉर्निंग रूटीन बताते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इसमें जेफ बेजोस बताते हैं कि सुबह उठने के बाद वो क्या-क्या करते हैं. वो कहते हैं, 'मैं जल्दी सोता हूं, जल्दी उठता हूं, मुझे सुबह सब काम आराम से करना पसंद है. मुझे अखबार पढ़ना पसंद है, मुझे कॉफी पीना पसंद है, मुझे अपने बच्चों के स्कूल जाने से पहले उनके साथ नाश्ता करना पसंद है. मेरे लिए ये वक्त बहुत महत्वपूर्ण है. इसलिए मैंने अपनी पहली मीटिंग सुबह 10 बजे रखी है.'
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बेजोस ने ये भी कहा कि वो दोपहर के भोजन से पहले अपनी हाई IQ मीटिंग खत्म करना पसंद करते हैं. वो कहते हैं, 'किसी भी चीज की तरह जो वास्तव में मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण है, वो सुबह 10 बजे की मीटिंग है.' उन्होंने आठ घंटे की नींद के महत्व के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, 'इससे मैं बेहतर तरीके से सोचता हूं. मुझमें अधिक ऊर्जा रहती है. मेरा मूड बेहतर रहता है.'
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @historyinmemes नाम के अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो को अभी तक 4.7 मिलियन व्यूज हैं. वहीं 18 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. यूजर्स पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'बस उठें, कुछ कॉफी लें और अपना दिन शुरू करें. हाई क्वालिटी प्रोडक्टिविटी किसी अरबपति की दिनचर्या की नकल करने से नहीं आती, बल्कि यह खोजने से आती है कि आपके लिए कौन सी चीज सबसे बेहतर काम कर रही है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बढ़िया सलाह, जिसका सभी को पालन करना चाहिए!'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










