
सबसे कम उम्र के कप्तान, 59 साल पहले आज ही 'टाइगर' ने संभाली थी कमान
AajTak
मंसूर अली खान पटौदी का शुमार भारत के बेहतरीन टेस्ट कप्तानों में किया जाता है. 1962 में आज ही के दिन (23 मार्च) उन्होंने भारतीय टीम की कमान संभाली थी.
मंसूर अली खान पटौदी का शुमार भारत के बेहतरीन टेस्ट कप्तानों में किया जाता है. 1962 में आज ही के दिन (23 मार्च) उन्होंने भारतीय टीम की कमान संभाली थी. महज 21 साल 77 दिन की उम्र में कप्तानी कर उन्होंने सबसे युवा कप्तान होने का गौरव हासिल किया था. वर्ल्ड क्रिकेट में उनका यह रिकॉर्ड लगभग 42 साल तक कायम रहा. उन्हें 'टाइगर पटौदी' और नवाब पटौदी जूनियर के नाम से भी जाना जाता था. 2004 में जिम्बाब्वे के ततेंदा ताइबू ने महज 20 साल 358 दिन की उम्र में टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. फिलहाल अफगानिस्तान के राशिद खान को सबसे युवा टेस्ट कप्तान (20 साल 350 दिन) होने का गौरव हासिल है. मंसूर अली खान पटौदी आज भी भारत के सबसे कम उम्र के कप्तान हैं. उनके बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्होंने 23 साल169 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












