
सनी लियोनी का क्रिकेट से क्या लेना-देना..? अश्विन ने पोस्ट की ये तस्वीर, फैन्स पूछ रहे क्या हो गया
AajTak
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की तस्वीर शेयर कर फैन्स को हैरान कर दिया. पोस्ट में एक तरफ सनी की तस्वीर और दूसरी तरफ चेन्नई की Sadhu Street. दिख रही थी. बाद में पता चला कि यह एक चुटीला शाउटआउट था...
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर फैन्स को हैरान कर दिया, जब उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की तस्वीर अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर की. मंगलवार को अश्विन ने दो तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया, जिसमें एक तरफ सनी लियोनी की तस्वीर थी और दूसरी तरफ चेन्नई की Sadhu Street का नजारा. उनके इस पोस्ट को देखकर कई फैन्स हैरान रह गए, जबकि कुछ ने तुरंत समझ लिया कि 37 साल के इस दिग्गज का इरादा क्या था.
असल में माना जा रहा है कि अश्विन का यह पोस्ट तमिलनाडु के ऑलराउंडर सनी संधू को लेकर एक चुटीला शाउटआउट था, जिन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना T20 डेब्यू किया.
संधू ने सोमवार को सौराष्ट्र के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में मैच विजयी पारी खेली. यह उनके तमिलनाडु के लिए सिर्फ दूसरा मैच था, जिसमें उन्होंने 9 गेंदों में 30 रन बनाए और साई सुदर्शन (101*, 55 गेंदों में) के साथ 37 रनों की अहम साझेदारी निभाई, जिससे उनकी टीम ने जीत हासिल की.
👀 👀 pic.twitter.com/BgevYfPyPJ
Sunny in english Sandhu in Tamil Sunny Sandhu cricketer
Ye kya ho gaya Ashwin bhai? Forgot to change accounts?

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












