
सचिन तेंदुलकर बोले- कसीनो कर रहा उनकी बदली तस्वीरों का इस्तेमाल, कानूनी कार्रवाई करेंगे
AajTak
भारतीय टीम के महान क्रिकेटरों में शुमार तेंदुलकर ने गुरुवार को ट्वीट कर जमकर हमला बोला है. पता चला है कि गोवा के एक कसीनो ‘बिग डैडी’ ने प्रचार के लिए तेंदुलकर की तस्वीरों का उपयोग किया.
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए उनकी बदली तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाले एक कसीनो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. भारतीय टीम के महान क्रिकेटरों में शुमार तेंदुलकर ने गुरुवार को ट्वीट कर जमकर हमला बोला है. पता चला है कि गोवा के एक कसीनो ‘बिग डैडी’ ने प्रचार के लिए तेंदुलकर की तस्वीरों का उपयोग किया. Requesting everyone to remain vigilant about misleading images on social media. pic.twitter.com/VCJfdyJome

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












