
कनाडा के ब्रैम्पटन में एक ठिकाने पर अंधाधुंध गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
AajTak
कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिंसक गतिविधियां सामने आई हैं. 12 जनवरी को ब्रैम्पटन में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन ने ली है.
कनाडा में एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ देखने को मिला है. साल 2026 की शुरुआत में ही विदेशी धरती पर भारतीय गैंगस्टरों की ताबड़तोड़ फायरिंग ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. ताजा मामला 12 जनवरी का बताया जा रहा है, जब कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में एक ठिकाने पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं. इस फायरिंग का सनसनीखेज वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जसवीर ढेसी कनाडा का बिजनेसमैन है जिसके घर पर फायरिंग हुई है.
इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है. पोस्ट में दावा किया गया कि यह फायरिंग जसवीर नाम के शख्स के ठिकाने को निशाना बनाकर की गई. हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. गौरतलब है कि कनाडा सरकार द्वारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किए जाने के बाद से ही गैंग की गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है.
माना जा रहा है कि गैंग अपनी मौजूदगी और ताकत दिखाने के लिए लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है. गोल्डी ढिल्लन वही गैंगस्टर है, जिसने इससे पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. जांच एजेंसियों के मुताबिक, गोल्डी ढिल्लन सोशल मीडिया के जरिए खुलेआम धमकियां देकर और वारदातों की जिम्मेदारी लेकर गैंग के नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. कनाडा की पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने मामले की जांच तेज कर दी है और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








