
मादुरो को अगवा किया, पनामा को दे रहे धमकी... लैटिन अमेरिका को लेकर ट्रंप की सनक की वजह क्या है?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र पर नियंत्रण की कोशिश कर रहे हैं, जहां प्राकृतिक संसाधन और ऊर्जा उत्पादन की बड़ी संभावनाएं हैं. अमेरिका की इस क्षेत्र पर पकड़ की रणनीति में वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अपहरण, क्यूबा को धमकी, और पनामा नहर पर नियंत्रण शामिल है.
चीन से लेकर रूस तक, ईरान से ग्रीनलैंड तक- डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि हर कोई उनके सामने झुके और उनकी शर्तों पर चले. लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देश भी इससे अलग नहीं हैं. सच बात तो यह है कि अमेरिका बहुत लंबे समय से इस क्षेत्र पर नियंत्रण करना चाहता है.
अमेरिका की इस इच्छा का सबसे हालिया उदाहरण है वेनेजुएला पर कंट्रोल करना. अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उनके ही देश से अगवा कर लिया. डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को समझौता करने की धमकी दी, नहीं तो नतीजे भुगतने की चेतावनी दी. ट्रंप ने पनामा नहर को फिर से अपने नियंत्रण में लेने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर उनके इस काम में कोई रुकावट आती है तो वो बेहद कड़ी कार्रवाई करेंगे.
लेकिन सवाल यह है कि अमेरिका उस क्षेत्र को क्यों कंट्रोल करना चाहता है, जिसकी ग्लोबल जीडीपी में हिस्सेदारी लगातार घट रही है? 1980 में लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों की ग्लोबल जीडीपी में हिस्सेदारी 12.3 प्रतिशत थी. साल 2000 में यह घटकर 9.4 प्रतिशत, 2020 में 7.2 प्रतिशत और 2025 में 7.1 प्रतिशत रह गई. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आर्थिक आउटलुक के अनुसार, 2030 तक इसके 6.9 प्रतिशत तक गिरने का अनुमान है.
यह क्षेत्र वनों, उपजाऊ जमीन और मीठे पानी के संसाधनों से भरपूर है. विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र का लगभग आधा हिस्सा वनों से ढका है और यह वैश्विक वन क्षेत्र का 23 प्रतिशत हिस्सा रखता है. इसके अलावा, यहां दुनिया की 11 प्रतिशत उपजाऊ कृषि भूमि है.
इसके उलट, उत्तर-पश्चिम अर्जेंटीना, चिली और मेक्सिको में ऐसे रेगिस्तानी इलाके हैं, जहां दुनिया में सबसे अधिक सूरज की रोशनी मिलती है. वहीं, उत्तरी कोलंबिया और पैटागोनिया क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पवन ऊर्जा पैदा करने की क्षमता है.
इस क्षेत्र में लो कार्बन एनर्जी प्रोडक्शन की यह क्षमता दुनिया को आकर्षित करती है. क्षेत्र की कृषि योग्य उपजाऊ जमीन भी अमेरिका को ललचाती रही है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








